फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   grammy awards 2022 live 64th annual grammy awards ceremony at mgm grand garden arena in las vegas news updates in hindi

Grammy Awards 2022: जॉन बैटिस्ट को 'वी आर' के लिए एलबम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड, 'लीव द डोर ओपन' ने जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Mon, 04 Apr 2022 09:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Apr 2022 09:29 AM IST
सार

64th Annual Grammy Awards Live:  ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। इस पुरस्कार को प्रदान करने का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन
grammy awards 2022 live 64th annual grammy awards ceremony at mgm grand garden arena in las vegas news updates in hindi
Grammy Awards - फोटो : Grammy.Com

विस्तार

ग्रैमी अवार्ड्स लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में दिए जा रहे हैं। पहले यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला था लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसकी तारीख और जगह में बदलाव किया गया। ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। 1959 के बाद हर साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है। जॉन बैटिस्ट को इस बार सबसे अधिक नामांकन मिला है। अगर संगीतकार, गायक और गीतकार इनमें से एक भी अवॉर्ड जीतते हैं, तो यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड होगा।

विज्ञापन

विल स्मिथ के थप्पड़ कांड का मजाक

समारोह में गायिका ओलिविया रोड्रिगो ने अपने हिट गाने रेड लाइट पर शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं अवॉर्ड सेरेमनी के होस्ट ट्रेवर नोह ने फिनीस सरनेम का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे लोगों का नाम अपने मुंह से नहीं लेंगे। ट्रेवर ने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड का मजाक उड़ाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

"लीव द डोर ओपन" ने जीता सॉन्ग ऑफ द ईयर का ग्रैमी

"लीव द डोर ओपन" ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया। यह गीत ब्रूनो मार्स और एंडरसन पाक की जोड़ी ने कंपोज किया है। इन्हें सिल्क सोनिक भी बुलाया जाता है। लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई के-पॉप बैंड बीटीएस ग्रैमी में अपने गाने 'बटर' पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

स्टार्टिंग ओवर ने जीता बेस्ट कंट्री एल्बम ग्रैमी अवॉर्ड

अमेरिकी गायक और गीतकार क्रिस स्टेपलटन के एलबम स्टार्टिंग ओवर ने बेस्ट कंट्री एल्बम ग्रैमी अवॉर्ड जीता। बिली एलिश अवॉर्ड नाइट में जेम्स बॉन्ड के गाने नो टाइम टू डाय पर प्रस्तुति दे रही हैं। बिली को नो टाइम टू डाय गाने के लिए ऑस्कर भी मिला है। 

भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटगरी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फाल्गुनी शाह को स्टेज पर 'फालू शाह' के नाम से भी जाना जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Falumusic (@falumusic)



 

ओलिविया रोड्रिगो बनीं बेस्ट न्यू आर्टिस्ट

grammy awards 2022 live 64th annual grammy awards ceremony at mgm grand garden arena in las vegas news updates in hindi
ओलिविया रोडरिगो - फोटो : Twitter
अमेरिकी गायक और गीतकार ओलिविया रोड्रिगो को ड्राइवर्स लाइसेंस के लिए बेस्ट पॉप सोलो न्यू आर्टिस्ट का ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। यह ओलिविया का पहला ग्रैमी अवॉर्ड है।
 

कान्ये वेस्ट को द वीकेंड के लिए बेस्ट रैप सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।
 

ए. आर. रहमान भी ग्रैमी अवॉर्ड का हिस्सा बनने पहुंचे

grammy awards 2022 live 64th annual grammy awards ceremony at mgm grand garden arena in las vegas news updates in hindi
रहमान - फोटो : Twitter
भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान भी ग्रैमी अवॉर्ड का हिस्सा बनने पहुंचे। फैमिली टाइज के लिए बेबी कीम को बेस्ट रैप परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। बेस्ट प्रोग्रेसिव एलबम का अवॉर्ड लकी डे ने अपने नाम किया।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भेजा संदेश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ग्रैमीज़ के दौरान एक वीडियो संदेश में दिखाई दिए।  इस अवॉर्ड समारोह में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि दी गई। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद दुनियाभर में जेलेंस्की की तारीफ की जा रही है।

Heaux Tales को बेस्ट R&B एलबम का अवॉर्ड मिला। ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर के साथ लेडी गागा ने जबरदस्त एंट्री की और समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

 

ओलिविया रोड्रिगो ने जीता दूसरा ग्रैमी पुरस्कार

पॉप वोकल एलबम के लिए ओलिविया रोड्रिगो ने अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
 

ऑस्कर की तरह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के  मेमोरियम सेक्शन में लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि नहीं दी। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी 94वें ग्रैमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ खंड से गायब दिखे।
 

किस मी मोर के लिए Doja Cat और SZA ने बेस्ट पॉप ड्यू/ग्रुप परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।
 

'लीव द डोर ओपन' ने जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड सिल्क सोनिक के लीव द डोर ओपन को मिला है।
 

एलबम ऑफ द ईयर- जॉन बैटिस्ट को वी आर के लिए 

जॉन बैटिस्ट को वी आर के लिए एलबम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।  जॉन को इस बार सबसे अधिक 11 नामांकन मिले थे।  संगीतकार, गायक और गीतकार का यह पहला ग्रैमी अवॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed