{"_id":"5e75f2258ebc3e768e089a08","slug":"grammy-award-winner-kenny-rogers-passed-at-the-age-of-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मशहूर अभिनेता और सिंगर केनी रॉजर्स का निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मशहूर अभिनेता और सिंगर केनी रॉजर्स का निधन
Sat, 21 Mar 2020 04:23 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
केनी रॉजर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मशहूर अभिनेता और सिंगर केनी रॉजर्स का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 81 साल के थे। रॉजर्स के प्रवक्ता के अनुसार उनका निधन जॉर्जा के सैंडी स्प्रिंग्स में स्थित आवास पर हुआ। केनी के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
ह्यूस्टन में पैदा हुए केनी रॉजर्स ने तीन ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित म्यूजिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 70 और 80 के दशक में रॉजर्स के म्यूजिक का जलवा पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोलता था। रोजर्स ने सात दशकों तक चलने वाले करियर में 100 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री की है।
विज्ञापन
निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में पैदा हुए केनी रॉजर्स 7 भाई-बहनों में से थे। 20 साथ की उम्र में उन्होंने केनथ रॉजर्स नाम से 'द क्रेजी फीलिंग्स' नाम का गाना गया था। हालांकि शइ एलबम को कुछ खास सफलता नहीं मिली इसके बाद वह एक जैज ग्रुप में शामिल हो गए। साल 1966 में न्यू क्रिस्टी मिन्सट्रियल में शामिल होने के बाद उन्होंने सफलता का स्वाद चखा हालांकि 1977 में ये ग्रुप टूट गया और फिर केनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
केनी ने साल 2017 में म्यूजिक इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया था। उस वक्त उनकी उम्र 79 साल थी।