फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Good news Slumdog Millionaire fame Freida Pinto became a mother shared photos of her son

खुशखबरी: 'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम फ्रीडा पिंटो बनीं मां, तस्वीरें शेयर कर दिखाई बेटे की झलक

Mon, 22 Nov 2021 01:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है और ये गुड न्यूज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताई है।

विज्ञापन
Good news Slumdog Millionaire fame Freida Pinto became a mother shared  photos of her son
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो और उनके पति कॉरी ट्रान अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। फ्रीडा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम दोनों ने मिलकर रूमी-रे रखा है। अभिनेत्री ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस दौरान फ्रीडा ने अपने राजकुमार की झलक भी दिखाई है। दरअसल, फ्रीडा ने सोमवार को अपने पति कॉरी ट्रान के जन्मदिन के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

 
पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान फ्रीडा अपने बेटे पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा स्टिकर से छिपाया हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर फ्रीडा पिंटो के पति कॉरी ट्रान और उनके बेटे की है। इस दौरान कॉरी ट्रान अपने बेटे के साथ प्यार से सो रहे हैं। इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)


 
इन तस्वीरों के साथ फ्रीडा पिंटो ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डैडा कॉरी। मेरे पति, दोस्त, जीवनसाथी मैं तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट करती हूं। तुम्हारा केवल पिता नहीं बल्कि सुपर-डैड बनना मुझे इमोशनल करता है और खुशी से भर देता है। यह नींद के लिए बेचैन मां को भी थोड़ा आराम देता है और तुम्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मैं इसकी कितनी तारीफ करती हूं। मैं शुक्रगुजार हूं। रूमी-रे तुम बेहद किस्मत वाले लड़के हो।’
 
कॉरी ट्रान ने भी इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिता बनने की खुशी जाहिर की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा। हमारे स्वीट बॉय के लिए शुक्रिया। मैं हर दिन और ज्यादा तुम्हें चाहने लगा हूं। रूमी-रे को जन्म देते तुम्हें देखना सच में चमत्कार था, तुम एक योद्धा हो।' बता दें कि फ्रीडा और कॉरी ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसमें उनके खास लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed