फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game of Thrones season 8 to debut on April 14

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सीजन 8 का टीजर आया सामने, इस दिन ऑन एयर होने जा रहा शो

Mon, 14 Jan 2019 09:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Game of Thrones season 8 to debut on April 14
Game of Thrones Season 8
टीवी चैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। अब गेम ऑफ थ्रॉन्स के आखिरी सीजन का टीजर आ गया है।
विज्ञापन


'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आठवां और आखिरी सीजन 14 अप्रैल को दुनिया के सामने होगा। 90 सेकेंड के इस ट्रेलर में सीरीज के तीन अहम किरदारों को दिखाया गया है, जो अपने पुश्तैनी घर में तलवार लिए घूम रहे हैं। टीजर की बात करें तो इसमें इस बात की जानकारी मिलती है कि फाइनल सीजन का अंत कैसा होगा।
विज्ञापन


सीरीज के सीजन 8 में 6 एपिसोड होंगे। सीजन 8 को मिगुएल सापोचनिक, डेविड नटर और डी.बी. वैसिस जैसे शानदार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' किसी भी दूसरी सीरीज से ज्यादा लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन न केवल सुपरहिट रहे बल्कि ड्रामा सीरीज के मामले में भी इसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसलिए प्राइम टाइम एमी पुरस्कार 2018 में इसको उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया था। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने एमी पुरस्कार 2018 में मेकअप, पोशाक, संगीत और एक्शन दृश्य से जुड़े कुल मिलाकर 6 पुरस्कार अपने नाम किए थे। 

यहां देखें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का टीजर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed