{"_id":"599baa614f1c1b9d2f8b4981","slug":"game-of-thrones-leak-case-accused-may-have-leaked-the-episode-to-please-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लीक किया 'Game of Thrones' का एपिसोड!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लीक किया 'Game of Thrones' का एपिसोड!
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल ने अमेरिकन टीवी सीरियल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि इसमें से एक आरोपी ने ये एपिसोड अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चारों आरोपी आईटी पेशेवर हैं और सभी शो के चौथे एपिसोड के लिए उत्सुक थे। इनमें से एक आरोपी, आलोक शर्मा ने ये एपिसोड अपनी गर्लफ्रेंड को भी फॉरवर्ड किया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ये एपिसोड लीक किया है। फिर उस लड़की ने ये एपिसोड अपने दोस्तों को फॉरवर्ड किया जिसके बाद ये ऑनलाइन अपलोड किया गया।
पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में जबरदस्त बोल्ड सीन दे रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेती है इतनी मोटी फीस
विज्ञापन
चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद इन्हें 24 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसकी यही पॉपुलैरिटी शो के मेकर्स के लिए मुसीबत बन गई है।
फैंस में हर एपिसोड को लेकर उत्सुक्ता बनी हुई है जिसके कारण एपिसोड लीक हो रहे हैं। हैकर ग्रुप 'Mr. Smith Group' ने कुछ हफ्ते पहले HBO की वेबसाइट हैक की थी। इस हैकिंग में तकरीबन 1.5 टीबी का डेटा चुराया गया था। इसके बाद शो के कई एपिसोड्स लीक किए जा चुके हैं। अभी हाल ही में स्पेन में शो का एक एपिसोड गलती से ऑन-एयर हो गया था।
पढ़ें: इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा ये गाना, 'सी यू अगेन' को भी छोड़ा पीछे
अब 'Mr. Smith Group' ने सीजन फिनाले लीक करने की धमकी दी है। हैकर्स ने मैशेबल वेबसाइट को बोला है कि वो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सातवें सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के लिए तैयार रहें। इतना ही नहीं, हैकर्स ने वेबसाइट को HBO चैनल के सभी मीडिया प्लैटफॉर्म्स के लॉग-इन क्रेडेन्शिल्स भी भेजे हैं।