{"_id":"58ba55b64f1c1b5243830799","slug":"freida-pinto-served-800-poor-people-with-oscars-2017-leftover-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर की गलतियों के बीच फ्रीडा पिंटो ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सलाम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर की गलतियों के बीच फ्रीडा पिंटो ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सलाम
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो खूब चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी ये चर्चा किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए है जो उन्होंने हाल ही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान किया। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान जो भी खाना बचा उससे फ्रीडा ने तकरीबन 800 गरीब लोगों का पेट भरा और इस तरह उस खाने को बर्बाद होने से बचा लिया।
फ्रीडा के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं और हर कोई उनकी इस सोच की जमकर तारीफ कर रहा है। एक तरफ जहां ऑस्कर अवॉर्ड्स कई गलतियों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ वहीं फ्रीडा पिंटो की बदौलत इस अवॉर्ड समारोह को सदियों तक याद किया जाएगा।

Trending Videos
हर बार की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक से बढ़कर एक खाने की चीजें बनीं थीं, लेकिन समारोह के बाद खाना इतनी ज्यादा मात्रा में बच गया कि किसी को सूझा ही नहीं क्या किया जाए। इसके लिए फ्रीडा ने कदम उठाया कि उस बचे खाने को गरीबों को बांट दिया जाए। इसके लिए फ्रींडा पिंटो ने एक फूड टेक्नोलॉजी कंपनी की मदद ली जो बचे हुए खाने को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करती है।
फ्रीडा ने इसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
फ्रीडा ने इसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।