फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Former Nickelodeon Star And Voice Artist Kiana Underwood Passes Away At 33 In Hit And Run Case

एक्ट्रेस कियाना अंडरवुड का 33 साल की उम्र में निधन, सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर; काफी दूर तक घसीटा

Sat, 17 Jan 2026 04:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

Kiana Underwood Death News: निकेलोडियन के सीरियल्स का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कियाना अंडरवुड की मौत हो गई। जानिए क्या रहा उनके निधन का कारण…

विज्ञापन
Former Nickelodeon Star And Voice Artist Kiana Underwood Passes Away At 33 In Hit And Run Case
कियाना अंडरवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार कियाना अंडरवुड का सिर्फ 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो निकेलोडियन के 'ऑल दैट' के आखिरी सीजन में नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में हो गई। 

विज्ञापन

हिट एंड रन दुर्घटना में हुई मौत
टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जनवरी की सुबह 7 बजे से ठीक पहले पिटकिन और मदर गैस्टन बुलेवार्ड के चौराहे पर सड़क पार करते समय एक सेडान कार ने अंडरवुड को टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें लगभग दो ब्लॉक तक घसीटा गया। वैरायटी ने टीएमजेड से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि इस हिट-एंड-रन दुर्घटना में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः शादी की 25वीं सालगिरह पर अक्षय को याद आई सास की सलाह, ट्विंकल को किया सलाम; बोले- ये सीधी चलना भी नहीं चाहती

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ऑल दैट’ और ‘लिटिल बिल’ में किया काम
कियाना अंडरवुड 2005 में लोकप्रिय स्केच कॉमेडी सीरीज 'ऑल दैट' के सात एपिसोड में अमांडा बाइनेंस, निक कैनन और केनन थॉम्पसन जैसे सितारों के साथ नजर आई थीं। उन्होंने निकेलोडियन के 'लिटिल बिल' में भी काम किया था। बिल कॉस्बी द्वारा निर्मित एनिमेटेड सीरीज ‘लिटिल बिल’ में उन्होंने मुख्य किरदार की चचेरी बहन फुच्सिया ग्लोवर को आवाज दी और 1999 से 2004 के बीच 23 एपिसोड में नजर आईं। ‘ऑल दैट’ निकलोडियन का एक बच्चों का टेलीविजन सीरियल था, जो 1994 से 2005 तक चला। इसमें छोटे-छोटे कॉमेडी ड्रामा और हर हफ्ते म्यूजिक प्रोग्राम दिखाए जाते थे। ये सभी युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। इस शो में अक्सर पॉप कल्चर की पैरोडी दिखाई जाती थी, जिसे कई चाइल्ड आर्टिस्ट और अन्य कलाकार परफॉर्म करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed