फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywod Stars Zendaya and Tom Holland Wedding Planned for 2026 Stylist Law Roach Shares Updates

Zendaya Tom Holland Wedding: जानिए कब होगी जेंडाया-टॉम हॉलैंड की शादी, स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने शेयर की अपडेट

Thu, 10 Apr 2025 02:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 10 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

Zendaya and Tom Holland Wedding Plan: हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी के बारे में अब एक अहम जानकारी आई है कि यह कपल कब शादी के बंधन में बंध सकता है। इस बात की जानकारी खुद जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने शेयर की है, जिससे जेंडाया और टॉम के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

विज्ञापन
Hollywod Stars Zendaya and Tom Holland Wedding Planned for 2026 Stylist Law Roach Shares Updates
जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी के बारे में अब एक अहम जानकारी आई है कि यह कपल कब शादी के बंधन में बंध - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013

विस्तार

लंबे समय से जेंडया के स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ उनकी शादी पर एक नया अपडेट शेयर किया है और साथ ही यह भी बताया है कि यह कपल किस साल शादी कर सकता है।
विज्ञापन

 

जेंडाया और टॉम ने एक साथ कई फिल्मों में किया है काम
हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें "स्पाइडर-मैन: होमकमिंग", "स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम" और "स्पाइडर-मैन: नो वे होम" शामिल हैं, जिनमें दोनों ने एमजे और पीटर पार्कर का किरदार निभाया है। ऑनस्क्रीन पर पसंद की जाने वाली यह जोड़ी अब जल्द ही ऑफस्क्रीन पर शादी करने वाली है। जानिए कब होगी जेंडाया और टॉम की शादी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी शादी
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने कहा है कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी अभी बहुत दूर है। उन्होंने जनवरी में सगाई की थी, लेकिन शादी 2026 में होने की उम्मीद है। बहरहाल, दोनों ही इस समय कई फिल्मों में व्यस्त हैं और अगले साल भी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

कब हुई थी सगाई
जेंडाया की सगाई की अंगूठी पहली बार जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स में देखी गई थी। टॉम के पिता ने पैट्रियन पर सगाई की खबर की पुष्टि की थी। जेंडाया और टॉम के पास बहुत काम है, इसलिए शादी की योजना में देरी हो रही है। वे दोनों स्पाइडर-मैन और क्रिस्टोफर नोलन की एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ काम करना उन्हें पसंद है और यह आरामदायक है।

यह भी पढ़ें:
Katrina Kaif SRK: कैटरीना कैफ ने बांधे शाहरुख खान की तारीफों के पुल, बोलीं- हम इस बात से सहमत हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed