फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Film Emilia Perez In Oscar Award Race Beat Payal Kapadia Movie All We Imagine As Light In Golden Globe

Emilia Perez: क्या है ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन जीतने वाली फिल्म की कहानी, ट्रांसजेंडर एक्टर ने निभाया लीड रोल

Mon, 27 Jan 2025 08:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 27 Jan 2025 08:50 PM IST
सार

इन दिनों एक अमेरिकन-स्पेनिश फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ की हर जगह चर्चा है। वजह है कि इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में कुल 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इससे पहले इसी फिल्म ने भारतीय डायरेक्टर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में मात भी दी थी। क्या खास है इस फिल्म की कहानी में? साथ ही फिल्म से जुड़ी कौन सी कंट्रोवर्सी है? जानिए इस खबर में...

विज्ञापन
Film Emilia Perez In Oscar Award Race Beat Payal Kapadia Movie All We Imagine As Light In Golden Globe
फिल्म एमिलिया पेरेज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ ऑस्कर अवॉर्ड में भी कई कैटिगिरी में नॉमिनेट हुई। फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ के मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म अपने नाम आस्कर अवॉर्ड जरूर करेगी। इस फिल्म ने ग्लोडन ग्लोब में कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। सवाल है कि इस फिल्म में ऐसा क्या खास है, जो यह कई देशों की फिल्मों को पछाड़ कर कई नामी अवॉर्ड अपने नाम कर रही है। जानिए, फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ की कहानी, इसके किरदार और इससे जुड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी
एमिलिया पेरेज की कहानी एक मैक्सिकन वकील (सेलेना गोमेज) और कभी क्राइम की दुनिया से जुड़े एक शख्स के आसपास घूमती है। क्राइम की दुनिया से जुड़ा यह शख्स एक पुरुष है लेकिन वह स्त्री बनना चाहता है और ऑपरेशन कराकर ऐसा कर भी लेता है। इसी कहानी के साथ कॉमेडी, क्राइम और रिलेशनिशप को शामिल किया गया है। फिल्म की खास बात है कि इसमें क्राइम की दुनिया से जुड़े शख्स का किरदार एक असल ट्रांसजेंडर एक्टर ने निभाया है। इस ट्रांसजेंडर एक्टर का असल नाम कार्ला सोफिया गैसकॉन है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अवॉर्ड फंक्शन में चला जादू  

  • गोल्डन ग्लोब में फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’  को बेस्ट मोशन पिक्चर्स म्यूजिकल-कॉमेडी, बेस्ट मोशन पिक्चर्स नॉन इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड मिला। 
  • गोल्डन ग्लोब में ही फिल्म के लिए जोई सल्डाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म के एक गाने को भी बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। 
  • कान फिल्म फेस्टिवल में ‘एमिलिया पेरेज’ को ज्यूरी प्राइज अवॉर्ड मिला, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी कार्ला सोफिया, सेलेना गोमेज और जोई सल्डाना को मिला। 
  • ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड में भी कई कैटेगिरी में यह फिल्म नॉमिनेट हुई, फरवरी माह में इस अवॉर्ड की घोषणा होगी। 
  • यूरोपियन फिल्म अवॉर्ड में भी बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, स्क्रीनराइटर के अवॉर्ड ‘एमिलिया पेरेज’ ने जीते हैं। 
विज्ञापन

Film Emilia Perez In Oscar Award Race Beat Payal Kapadia Movie All We Imagine As Light In Golden Globe
फिल्म एमिलिया पेरेज में कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली ट्रांसजेंडर कार्ला 
‘एमिलिया पेरेज’ की एक्टर कार्ला सोफिया गैसकॉन पहली ट्रांसजेंडर हैं, जो ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेट हुई हैं। कार्ला का नॉमिनेशन ग्लाेडन ग्लाेब में भी हुआ था। अब वह ऑस्कर जीत पाती हैं या नहीं, यह जल्द ही पता चलेगा। 3 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा होगी। 

एमिलिया पेरेज से जुड़ी हैं कुछ कंट्रोवर्सी 
‘एमिलिया पेरेज’ जरूर कई अवॉर्ड फंक्शन में सराही जा रही है लेकिन इसके साथ कुछ कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हैं। जैसे कहा जा रहा है कि इसकी कहानी मैक्सिकन बैकड्रॉप पर है पर इसमें मैक्सिकन कलाकारों की भागीदारी कम है। फिल्म के डायरेक्टर जैक्स ऑडियार्ड खुद एक फ्रेंच हैं। फिल्म को पेरिस में शूट किया गया है। फिल्म की एक ही एक्ट्रेस पाज सिर्फ मैक्सिको में पैदा हुई हैं। सेलेना गोमेज जरूर मैक्सिकन मूल की हैं लेकिन उनकी स्पेनिश लैंग्वेज पर पकड़ बहुत कमजोर है, जिससे दर्शक नाराज हैं। फिल्म में मैक्सिको को ड्रग और ड्रग लॉर्ड से जोड़कर दिखाया गया है, इससे भी लोगों को दिक्कत है। इस तरह से यह फिल्म जहां अवॉर्ड फंक्शन में अपनी कहानी के लिए पसंद की जा रही है, वहीं दर्शकों को इससे कई तरह की आपत्तियां भी हैं। इसलिए यह फिल्म लगातार कंट्रोवर्सी का शिकार हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed