{"_id":"600c39358ebc3e2c3b1beb5a","slug":"famous-tv-host-larry-king-dies-show-host-larry-king-live-for-25-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का निधन, 'Larry King Live' को 25 सालों तक किया होस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का निधन, 'Larry King Live' को 25 सालों तक किया होस्ट
Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के प्रसिद्ध टॉक शो प्रस्तुतकर्ता लैरी किंग
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। लैरी किंग अमेरिका के प्रमुख होस्ट में से एक थे। उन्होंने राष्ट्रपतियों समेत कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू ले चुके हैं। लैरी किंग को उनके काम के लिए पीबॉडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ओरा मीडिया ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।
किंग का निधन लॉस एंजिल्स के सीडर्स सिनाई अस्पताल में हुआ। निधन के कारण के बारे में नहीं बताया गया है। लैरी किंग ओरा मीडिया के सह संस्थापक थे। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। इलाज के लिए उन्हें लॉस एंजिल्स के सीडर्स सिनाई अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बता दें कि लैरी किंग ने सीएनएन के मशहूर शो 'Larry King Live' को 25 सालों तक होस्ट किया। वे रेडियो और टेलीविजन पर 60 साल से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे। अपने सेलिब्रिटी इंटरव्यू, राजनीतिक बहस और सामयिक चर्चाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।