{"_id":"5df0c6868ebc3e878d5d5d39","slug":"famous-singer-mary-frederickson-died-due-to-serious-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर मैरी फ्रेडरिक्सन का निधन, 17 सालों से लड़ रही थीं कैंसर से जंग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिंगर मैरी फ्रेडरिक्सन का निधन, 17 सालों से लड़ रही थीं कैंसर से जंग
Wed, 11 Dec 2019 04:06 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
मैरी फ्रेडरिक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉ़लीवुड की मशहूर सिंगर मैरी फ्रेडरिक्सन का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मैरी अपने ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए रेडिएशन ट्रीटमेंट से गुजर रही थीं। मैरी के परिजनों ने बयान में बताया है कि वो पिछले 17 सालों से कैंसर से जंग लड़ रही थीं।
विज्ञापन
बता दें कि 2002 में मैरी बाथरूम में गिर गई थीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। वहीं इलाज के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि मैरी को ब्रेन ट्यूमर है। लेकिन वाबजूद इसके मैरी ने हार नहीं मानी। एक तरफ उन्होंने अपना इलाज जारी रखवाया तो वहीं दूसरी ओर 2016 तक वो परफॉर्मेंस देती रही थीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मैरी ने फेडिंग लाइक ए फ्लावर, लिस्टन टू योर हार्ट, स्लीपिंग इन माई कार जैसे कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है ।