फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Famous Hollywood Child Actor Tylor Chase seen homeless on California streets Video Goes Viral

कभी चाइल्ड एक्टर के रूप में जीता था फैंस का दिल, अब फटे-पुराने कपड़ों में सड़कों पर भटक रहा ये हॉलीवुड अभिनेता

Mon, 22 Dec 2025 06:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Dec 2025 06:56 PM IST
सार

Tylor Chase Viral Video: हॉलीवुड एक्टर टायलर चेज ने कभी बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों को मुरीद बना लिया था। मगर, इन दिनों उनकी हालत ऐसी है कि देखने वाले दंग रह जाएं। एक्टर को फटे-पुराने कपड़ों में बेघर सड़कों पर घूमते देखा गया है।

विज्ञापन
Famous Hollywood Child Actor Tylor Chase seen homeless on California streets Video Goes Viral
टायलर चेज - फोटो : X

विस्तार

टायलर चेज ने टीवी शो 'नेड के डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करके खूब लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने इसमें मार्टिन क्वर्ली का रोल निभाया था और अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मन मोह लिया था। मगर, इस मौजूदा दौर में वे जिन हालातों में हैं, देखने वाले भी दंग रह गए हैं। टायलर को हाल ही में लॉस एंजिल्स की सड़कों पर फटे हाल देखा गया है।

विज्ञापन

फटे-पुराने कपड़ों में दिखे टायलर, देखने वाले दंग
टायलर चेज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे बेघर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। उनकी हालात ऐसी है कि देखकर हैरीनी होगी। यकीन करना भी मुश्किल होगा कि ये वही टायलर हैं, जिन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से टेलीविजन स्क्रीन पर छाप छोड़ी थी। टायलर फटे-पुराने कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वह ठीक से बात कर पाने की स्थिति में भी नहीं हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब और कहां हुआ चेज का जन्म?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला टायलर चेज से पूछती है कि क्या वह कभी डिज्नी चैनल पर आए थे? इस पर चेज मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'हां, निकेलोडियन , 'नेड के डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में। इस पर वीडियो बनाने वाली महिला कहती है, 'क्या तुम एक बच्चे के रूप में थे?' इस पर चेज कहते हैं, 'यस'। टायलर का जन्म 06 सितंबर, 1989 को अमेरिका के एरिजोना में हुआ था। उन्होंने कई कई फिल्मों में भी काम किया। 36 वर्षीय एक्टर को इस साल सितंबर में एक इन्फ्लुएंसर ने सड़कों पर देखा।

पुराने सह-कलाकारों ने कही मदद की बात
टायलर का वीडियो एक बार फिर सामने आया है तो फैंस चिंता में पड़ गए हैं। साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टायलर बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। उनकी मदद के लिे फंडरेजिंग अभियान शुरू किया गया था। मगर उनके परिवार की तरफ से बताया गया कि टायलर को पैसों की नहीं, बल्कि मेडिकल हेल्प की जरूरत है। वीडियो वायरल होने के बाद टायलर चेज के 'नेड के डिक्लासिफाइड' शो के सह कलाकारडेवोन वर्कहाइजर, डेनियल कर्टिस ली और लिंडसे शॉ ने अपने पॉडकास्ट पर इस स्थिति पर बात की। एक्टर्स ने चेज की हालत के बारे में बात की और लोगों को भरोसा दिलाया कि वे अपने चेज की मदद के लिए आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed