फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Everything Everywhere Filmmakers Daniels Working on Star Wars Series Skeleton

Star Wars: अब स्टार वॉर्स में दिखेगा ऑस्कर विनर 'डेनियल्स' का जलवा, 'स्केलेटन क्रू' का करेंगे निर्देशन

Tue, 21 Mar 2023 02:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Mar 2023 02:44 PM IST
सार

95वें अकादमी पुरस्कारों में 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' फिल्म का निर्माण करने वाली डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट की जोड़ी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता। अब यह जोड़ी अपनी आने सीरिज के निर्माण कार्य में जुड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Everything Everywhere Filmmakers Daniels Working on Star Wars Series Skeleton
डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

95वें अकादमी पुरस्कारों में 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' फिल्म का निर्माण करने वाली डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट की जोड़ी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता। डेनियल्स के नाम से पूरी दुनिया मे मशहूर ये जोड़ी अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार सीरिज स्टार वार्स के स्केलेटन क्रू पर काम कर रही हैं। बता दें कि 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए डेनियल्स ने निर्देशन और मूल पटकथा दोनों के लिए पुरस्कार जीता।

विज्ञापन


सीरीज का फिल्मांकन गर्मियों में शुरू हुआ और हाल के महीनों में इसकी शूटिंग को पूरा किया गया था। लेकिन जैसा कि स्टार वार्स के साथ होता है, इस शो को गुप्त रखा गया है, जिसमें निर्देशक अज्ञात हैं। जैसा कि द मंडलोरियन के वक्त हुआ था। इसके सीजन तीन के हेल्मर्स की पूरी सूची प्रीमियर से दो महीने पहले ट्रेलर ड्रॉप होने तक सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन


इस प्लेटफार्म आएगी सीरिज 
अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि डेनियल स्केलेटन क्रू के सिर्फ एक या उससे ज्यादा एपिसोड का निर्देशन कर रहे। बता दें कि स्केलेटन क्रू डिजनी+ का आने वाला शो है। जिसमें जूड लॉ और टॉम हॉलैंड भी काम करते दिखेंगे। यह आकाशगंगा में खोए हुए बच्चों के एक समूह पर केंद्रित है, जो अपना घर खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इस सीरीज को न्यू रिपब्लिक युग में सेट किया गया है। स्टार वॉर्स: स्केलेटन क्रू उसी टाइमलाइन में होगा जिसमें द मंडलोरियन और द बुक ऑफ बोबा फेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनियल्स ने जीते तीन ऑस्कर
बता दें कि डेनियल्स ने एवरीथिंग एवरीवेयर के लिए तीन ऑस्कर जीते। ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए बेस्ट राइटिंग का अवॉर्ड डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट को मिला। इसके अलावा बेस्ट डायरेक्टिंग और बेस्टर पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड भी इनके नाम रहा।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया का 17 साल बाद मार्वल स्टूडियोज से इस्तीफा, कैप्टन अमेरिका की रहीं सह-निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed