फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Elon Musk Kanye West Kim Kardashian and several others Twitter accounts hacked

एलन मस्क, रैपर कान्ये वेस्ट, किम कार्दशियन समेत कई लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक, बिटक्वाइन की थी मांग

Thu, 16 Jul 2020 09:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jul 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Elon Musk Kanye West Kim Kardashian and several others Twitter accounts hacked
एलन मस्क और रैपर कान्ये वेस्ट, किम कार्दशियन - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, रियलिटी टेलीविजन शो स्टार किम कार्दशियन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और रैपर कान्ये वेस्ट सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। 

विज्ञापन


हैकरों ने दुनिया के दिग्गज नेताओं, सेलेब्रिटी, मशहूर कारोबारी और कंपनियों के ट्विटर अकाउंट को हैक किया। हालांकि अब इसपर काबू पाया जा चुका है। ट्विटर की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि लोगों के ट्विटर अकाउंट फिर चालू कर दिए गए हैं। ट्विटर ने कहा है कि वो इस हैकिंग की पूरी जांच कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किसने इन जानी-मानी हस्तियों के ट्विटर अकाउंटर को निशाना बनाया है। लगभग हर बड़ी हस्ती के अकाउंट से ट्वीट करके बिटक्वाइन की ही मांग की जा रही थी। कुछ ही देर में हैकरों को सैकड़ों लोगों ने एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए। जिन अकाउंट को निशाना बनाया गया उन सबके करीब दस लाख फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें जिन सेलिब्रिटीज के अकाउंट हैक हुए हैं उनमें से कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार हैं। रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी किम का भी ट्विटर हैक किया गया है। बीते दिनों कान्ये ने ट्टिवर के जरिए ही चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी उनका साथ देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed