{"_id":"5da1bcdd8ebc3e93a230d9cf","slug":"dwayne-johnson-film-jungle-cruise-new-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमानजी के बाद जॉनसन का नया धमाका, अगले साल 24 जुलाई को रिलीज हो रही जंगल क्रूज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जुमानजी के बाद जॉनसन का नया धमाका, अगले साल 24 जुलाई को रिलीज हो रही जंगल क्रूज
Sat, 12 Oct 2019 05:15 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
जंगल क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन में 'द रॉक' के नाम से मशहूर रहे अभिनेता ड्वेन जॉनसन हॉलीवुड फिल्मों का जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। भारत में भी उनकी फिल्मों को लगातार कामयाबी मिल रही है। दो साल पहले फिल्म जुमानजी: वेलकम टू द जंगल से बच्चों के बीच काफी शोहरत बटोर चुके जॉनसन इन दिनों जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल में काम कर रहे हैं और इसी बीच डिजनी ने उनकी एक और फिल्म जंगल क्रूज की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
डिजनी के मशहूर डिजनीलैंड थीम पार्क राइड से प्रेरित फिल्म जंगल क्रूज में जॉनसन एक रोमांचक यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसमें वह अमेजॉन के जंगलों में एक रिवरबोट कैप्टन के रूप में दिखाई देंगे। उनके साथ मशहूर अदाकारा एमिली ब्लंट भी हैं जो एक जादुई करिश्मे की खोज में निकली हैं। यह फिल्म भारत में अगले साल 24 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत की है जिसमें फ्रेंक नामक ये रिवरबोट कैप्टन एक मशहूर वैज्ञानिक और उसके भाई को एक घने जंगलों में ट्री ऑफ लाइफ की खोज के लिए लेकर निकलता है। इस रास्ते में उनका मुकाबला तमाम खतरनाक जंगली जानवरों से होता है।
विज्ञापन
Check out the new poster for Disney's #JungleCruise! See it in theaters July 24, 2020. pic.twitter.com/2rPiQGeSU9
— Jungle Cruise (@JungleCruise) October 11, 2019
ये भी पढ़ें- 'जैकी ब्राउन' एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन