फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Drake new song In My Feelings beat Kiki Challenge

धमाकेदार ऑडियो के बाद 'कीकी चैलेंज' का वीडियो हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा धमाल

Mon, 06 Aug 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Drake new song In My Feelings beat Kiki Challenge
कैनेडियन रैपर सिंगर का ऑडियो गाना 'कीकी चैलेंज' इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। भारत से लेकर विदेश में भी हर कोई इस गाने की धुन पर नाचने को तैयार है। 'कीकी चैलेंज' के ऑडियो के बाद अब इस गाने का ऑफिशियल वीडियो रिलीज कर दिया गया है। 'कीकी चैलेंज' से प्रेरित इस गाने का नाम 'इन माय फीलिंग्स' है। इस गाने को कैनेडियन रैपर और सिंगर ड्रेक ने गाया है। 
विज्ञापन


ड्रेक के 'इन माय फीलिंग्स' गाने में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और डीजे खालिद सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इतना ही नहीं ड्रेक का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। अब तक 'इन माय फीलिंग्स' गाने को यूट्यूब पर 32 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

Drake new song In My Feelings beat Kiki Challenge
वहीं बात करें 'कीकी चैलेंज' की तो इस चैलेंज के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो कि गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है। वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है।

साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। कीकी.. डू यू लव मी। उसका वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। यह एक खतरनाक चैलेंज है क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने लगे हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed