फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Donald Sutherland passes away son Kiefer shares emotional note on social media

Donald Sutherland Died: दिग्गज अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड का निधन, बेटे किफर ने साझा किया भावुक नोट

Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
सार

दिग्गज अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डोनाल्ड ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 20 जून को अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Donald Sutherland passes away son Kiefer shares emotional note on social media
किफर सरदलैंड-डोनाल्ड सदरलैंड - फोटो : एक्स

विस्तार

दिग्गज अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डोनाल्ड ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 20 जून को अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की पुष्टि डोनाल्ड के बेटे किफर सदरलैंड ने की है। किफर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा। साथ ही अपने पिता को एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया जो अपनी कला से प्यार करते थे और एक ऐसे अभिनेता थे जो हॉलीवुड के सबसे महत्वपूर्ण सितारों में से एक थे।

विज्ञापन

किफर ने लिखा भावुक नोट 

किफर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान में लिखा, 'भारी मन से, मैं आपको बताता हूं कि मेरे पिता डोनाल्ड सदरलैंड का निधन हो गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें फिल्म के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण अभिनेताओं में से एक मानता हूं। वह कभी भी किसी भूमिका से घबराएं नहीं, चाहे वह अच्छी हो, बुरी हो या बदसूरत। वह जो करते थे उससे प्यार करते थे और वही करते थे जो उन्हें पसंद था, और इससे अधिक कोई कभी नहीं मांग सकता। एक जीवन अच्छी तरह से जीया गया।'

विज्ञापन


Priyanka Chopra: हमेशा के लिए बंद होगा प्रियंका का पूर्व रेस्तरां सोना, एलान कर बताया किस दिन होगी अंतिम सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड के साथ किफर का काम

किफर, डोनाल्ड के चार बेटों में से एक हैं। किफर ने एक अभिनेता के रूप में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, उनके साथ कई फिल्मों में साथ अभिनय किया। इनमें 'मैक्स डुगन रिटर्न्स' (1983), 'फोर्सकेन' (2015) और 'ए टाइम टू किल' (1996) शामिल हैं। डोनाल्ड की बात करें तो वह 'द डर्टी डजन', 'मैश', 'क्लूट' और 'डोंट लुक नाउ' जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद एक आइकन बन गए थे। 

Anupam Kher: अनुपम खेर के ऑफिस में चोरों ने लगाई सेंध, तिजोरी समेत फिल्म का निगेटिव लेकर हुए रफूचक्कर

डोनाल्ड ने टीवी पर भी छोड़ी छाप

बाद में वह 'द हंगर गेम्स' फ्रेंचाइजी में जेनिफर लॉरेंस के साथ प्रेसिडेंट स्नो की भूमिका निभाकर युवा पीढ़ी के फिल्म प्रेमियों से जुड़े। डोनाल्ड ने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी, 1995 में एचबीओ के 'सिटीजन एक्स' के लिए सहायक अभिनेता एमी का पुरस्कार जीता और 2006 में लाइफटाइम मिनिसरीज 'ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए नामांकन अर्जित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed