दिवाली धमाका: मेगाबजट मूवी ‘इटर्नल्स’ के टिकट जीतने का मौका, देना होगा इस आसान सवाल का जवाब
महाशक्तियां हासिल होने पर आप अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब आप हमारे साथ व्हाट्सएप या ईमेल पर साझा कर सकते हैं।
विस्तार
हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘राजतिलक’ जैसी मेगा मल्टीस्टारर फिल्में मन लगाकर देखी हैं। नासिर हुसैन और मनमोहन देसाई ने भी कई मेगाबजट फिल्में बनाईं, लेकिन हॉलीवुड में मेगा मल्टीस्टारर फिल्मों की सबसे लंबी छलांग लगाई है मार्वेल स्टूडियोज ने पांच नवंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘इटर्नल्स’ में। यह फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है और ‘अमर उजाला’ अपने पाठकों के लिए लेकर आया है एक खास मौका इस फिल्म के कपल मूवी टिकट जीतने का। इसका तरीका बेहद आसान है।
मार्वेल सिनेमैटिक के ‘इटर्नल्स’ भी चिरंजीवी ही हैं। ये मानवता को बचाने आए हैं। इनका नाता भी भारतीय उपमहाद्वीप से है। बस, ये कहानी मौजूदा परिवेश और एमसीयू के प्रशंसकों की रुचि के हिसाब से गढ़ी गई है। इन चिरंजीवियों से मिलने का मौका यानी फिल्म ‘इटर्नल्स’ के कपल मूवी टिकट जीतने का मौका आपको आपका पसंदीदा अखबार ‘अमर उजाला’ और अग्रणी हिंदी न्यूज पोर्टल ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ दे रहा है। आपको बस यह बताना है कि अगर आपको इटर्नल्स या कि भारतीय पुराणों के चिरंजीवियों जैसे कोई महाशक्ति हासिल हो जाए तो आप अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे?
व्हाट्सएप या ईमेल करें अपना जवाब
महाशक्तियां हासिल होने पर आप अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब आप हमारे साथ व्हाट्सएप या ईमेल पर साझा कर सकते हैं। साथ में अपना पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना न भूलें। हमारा व्हाट्सएस नंबर है: 7007721576...अगर आप ईमेल से अपना जवाब भेजना चाहते हैं तो मेल करें amarujalaevents@gmail.com पर। सौभाग्यशाली 30 विजेताओं को कपल मूवी टिकट दिए जाएंगे।