55th IFFI: डिज्नी की फिल्म ‘मोआना 2’ का गोवा में होगा गाला प्रीमियर, 55वें इफ्फी गोवा की तैयारियां पूरी
भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में करीब 15 फिल्में स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में करीब 15 फिल्में स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं। इनमें विदेश की 12 और भारत की तीन फिल्में हिस्सा ले रही हैं। 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वाले फिल्म फेस्टिवल के इस सबसे बड़े पुरस्कार में जिन तीन भारतीय फिल्मों ने तिरंगा थामा है, उनमें मलयालम फिल्म ‘आडुजीवितम’, मराठी फिल्म ‘रावसाहेब’ और हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शामिल हैं। इस प्रतियोगिता खंड के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष निर्माता, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं।
फिल्मों के शौकीनों के बीच ‘इफ्फी गोवा’ के संक्षिप्त नाम से मशहूर हो चुके भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत 20 नवंबर को उद्घाटन फिल्म ‘बेटर मैन’ की स्क्रीनिंग से होगी। फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान 15 फिल्मों और वेब सीरीज के गाला प्रीमियर की भी योजना है। गाला प्रीमियर की शुरुआत 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द पियानो लेसन’ से होगी और समापन डिज्नी की फिल्म ‘मोआना 2’ से 27 नवंबर को होगी।