फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise

Moana: क्या कॉपी है 'मोआना'? जानें किसने ठोका डिज्नी पर करोड़ों डॉलर का मुकदमा

Mon, 13 Jan 2025 03:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

 Moana: मोआना फ्रेंचाइजी को लेकर हाल ही में डिज्नी पर मुकदमा दायर किया गया है। कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म बकी से विचार चुराए हैं।
 

विज्ञापन
Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डिज्नी पर एनीमेशन फिल्म 'मोआना' और उसके सीक्वल के विचार चोरी करने के आरोप लगे हैं।  एनिमेटर बक वुडल  ने एक मुकदमा दायर किया है। दावे के मुताबिक डिज्नी ने उनकी स्क्रिप्ट 'बकी' से कई विचार चुराए हैं। यह फिल्म प्राचीन पोलिनेशियाई गांव के किशोरों की साहसिक यात्रा पर आधारित है, जिसमें वे अपने घरों को बचाने के लिए खतरनाक एडवेंचर्स पर जाते हैं। यह कहानी 'मोआना' की कहानी से मिलती-जुलती है।

विज्ञापन

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी कुशल टंडन संग करती दिखीं पार्टी, क्यों खुश हो गए एक्ट्रेस के फैंस

विज्ञापन

Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वुडल ने दायर किया मुकदमा

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार वुडल ने कैलिफोर्निया के एक संघीय न्यायालय में यह मुकदमा दायर किया है। वुडल  के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म की पटकथा और ट्रेलर जेनी मार्चिक को मुहैया कराए थे। उस समय वह मैंडविल फिल्म्स में निदेशक थीं। मौजूदा समय में वह ड्रीमवर्क्स एनिमेशन के साथ हैं। 

Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
'मोआना 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios
ये है आरोप

मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि डिज्नी ने मोआना का निर्माण करते समय वुडल  के विचारों का उपयोग किया, जो उन्होंने 17 सालों तक विकसित किए थे। विशेष रूप से वुडल  ने दावा किया कि मोआना में एक दृश्य, जिसमें एक खतरनाक समुद्री पोर्टल है, उसे सीधे उनके द्वारा विकसित किए गए कंटेंट से लिया गया है।

विज्ञापन

Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
मोआना 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
वुडल ने मुआवजे की मांग

वुडल  ने पहले भी मोआना फिल्म के पहले संस्करण को लेकर एक मुकदमा दायर किया था, जिसे पिछले साल खारिज कर दिया गया था। लेकिन अब, मोआना 2 के रिलीज होने के बाद उन्होंने एक बार फिर से कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है। उनका कहना है कि इस सीक्वल में भी उनके कंटेंट का उपयोग किया गया है, इसलिए उन्हें इस पर मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रॉस रेवेन्यू के ढाई प्रतिशत की मांग की है, जो 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ डॉलर के बराबर है। 

Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
'मोआना 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios
डिज्नी ने नहीं की अब तक टिप्पणी

डिज्नी ने अभी तक इस नए मुकदमे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले वाले मुकदमे पर कंपनी ने यह कहा था कि मोआना के निर्माण में शामिल किसी भी व्यक्ति ने वुडल  के कंटेंट को नहीं देखा था। फिल्म के निर्देशक रॉन क्लेमेंट्स ने कोर्ट में यह बयान दिया था कि मोआना फिल्म वुडल की 'बकी'  से प्रेरित नहीं थी।

Disney faces 10 billion dollar copyright lawsuit For Moana franchise
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले साल फिल्म हुई थी रिलीज

बता दें कि 'मोआना 2' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन जैसे बड़े सितारे की आवाज सुनने को मिली थी। इस फिल्म ने 96.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed