डिज्नी ने अपनी समर 2028 लाइन-अप का किया ऐलान, ‘इन्क्रेडिबल्स 3’ और ‘लिलो एंड स्टिच 2’ इस दिन होंगी रिलीज
डिज्नी ने अपनी समर 2028 लाइन-अप का ऐलान कर दिया है, जिसमें फैंस की पसंदीदा दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिज्नी ने हाल ही में अपनी समर 2028 लाइन-अप का ऐलान कर दिया है। इसमें ‘इनक्रेडिबल्स 3’ और ‘लिलो एंड स्टिच 2’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है, जिसमें इन दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस अपडेट के बाद अब फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
इस दिन रिलीज होगी ‘इनक्रेडिबल्स 3’
डिज्नी के मुताबिक, एनिमेशन फिल्म ‘इनक्रेडिबल्स 3’ 16 जून 2028 को थिएटर्स में रिलीज होगी। ‘इनक्रेडिबल्स 3’ काफी लंबे इंतजार के बाद आ रही है, क्योंकि इसका पिछला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। इस बार फिल्म को पीटर सोहन डायरेक्ट करेंगे, जबकि ब्रैड बर्ड इसमें राइटर के तौर पर जुड़े रहेंगे।
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी ‘लिलो एंड स्टिच 2’
वहीं दूसरी तरफ, ‘लिलो एंड स्टिच 2’ 26 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘लिलो एंड स्टिच 2’ की बात करें, तो इसकी कहानी क्रिस सैंडर्स लिख रहे हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के ओरिजिनल क्रिएटर भी हैं।
View this post on Instagram