फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dimple Kapadia Robert Pattinson Starrer Movie TENET Official Trailer by Christopher Nolan

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट का ट्रेलर रिलीज, दिखी डिंपल कपाड़िया की झलक

Fri, 20 Dec 2019 03:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Dec 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia Robert Pattinson Starrer Movie TENET Official Trailer by Christopher Nolan
टेनेट - फोटो : सोशल मीडिया

रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन स्टारर हॉलीवुड फिल्म टेनेट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।  फिल्म में रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन के साथ ही डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं। फिल्म  टेनेट एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जिसमें लीड किरदार को वर्ल्ड वॉर 3 को रोकने के मिशन पर भेजा गया है। फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं।

विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही साथ फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।  जॉन डेविड ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो किसी घटना के घटने से पहले ही उस जगह पर पहुंच जाते हैं। वहीं डिंपल के किरदार के बारे में अभी कुछ साफ साफ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया कम वक्त के लिए ही नजर आती हैं। जिसमें वो जॉन डेविड के किरदार को कहती हैं कि तुम्हें दुनिया को नए नजरिए से देखना शुरू कर देना चाहिए। ट्रेलर में डिंपल हरे रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिल्म के शूट के लिए क्रिस्टोफर मुंबई आए थे। उस वक्त डिंपल कपाड़िया को जॉन डेविड वाशिंगटन के साथ मुंबई में घूमते देखा गया था। दोनों के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed