फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dimple Kapadia Announces Release Date Of Her Upcoming Hollywood Film Tenet In All Over India

भारत में इस तारीख को रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट', डिंपल कपाड़िया ने की घोषणा

Sun, 22 Nov 2020 06:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 22 Nov 2020 06:45 PM IST
सार

  • भारत में 4 दिसंबर को रिलीज होगी 'टेनेट'।
  • डिपल कपाड़िया ने की घोषणा।

विज्ञापन
Dimple Kapadia Announces Release Date Of Her Upcoming Hollywood Film Tenet In All Over India
टेनेट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टेनेट' का भारतीय दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म हो रहा है। क्योंकि रविवार को इस फिल्म की भारत में रिलीज करने की तारीख का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट को अभिनेत्री ने डिंपल कपाड़िया ने अनाउंस किया है।

विज्ञापन


ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में डिंपल ने बताया है कि फिल्म 'टेनेट' भारत में 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस वीडियो में डिपल कहती हैं, 'फाइनली इंतजार खत्म हो गया है। मुझे ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' 4 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)



बता दें कि 63 वर्षीय अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में डिंपल के साथ जॉन डेविड वॉशिगटन, रॉबर्ट पेटिंसन, माइकल केन, हिमेश पटेल, एलिजाबेथ डेबिकी भी नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'टेनेट' अगस्त के महीने में सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में रिलीज की गई थी। इसके बाद धीरे धीरे करके यह फिल्म लगभग पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर से फिल्म को खूब सराहना मिली है और महामारी के इस दौर में कमाई भी ठीक ठाक हो गई है।

पढ़ें: कृष्णा की इस बात पर फिर नाराज हुए गोविंदा, बोले- 'उनसे मर्यादित दूरी रखना चाहता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed