फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deepika Padukone xXx co-star Kris Wu detained in China with rape allegation

कार्रवाई: 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में पॉप स्टार क्रिस वू गिरफ्तार, दीपिका पादुकोण कर चुके हैं काम

Sun, 01 Aug 2021 07:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 07:15 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के सह अभिनेता क्रिस वू (Kris Wu) को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone  xXx co-star Kris Wu detained in China with rape allegation
क्रिस वू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के सह अभिनेता क्रिस वू (Kris Wu) को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है। इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है।  उन्होंने कहा है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया।  वहीं, वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी।  बता दें कि अगर अभिनेता पर आरोप सिद्ध हुआ तो उन्हें लगभग 10 साल की सजा हो सकती है।  साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते महीनें क्रिस पर एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने चाइनीस मीडिया को बताया था कि क्रिस ने उन्हें शराब पिलाने के बाद यौन संबंध बनाने का लालच दिया था। चीनी छात्रा ने यह भी कहा कि क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का लालच देकर घर बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि सात अन्य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया है। क्रिस वू पर आरोप लगाने के बाद से ही 24 अन्य महिलाएं भी आगे आईं हैं।  उन्होंने पॉप स्टार पर अनुपयुक्त व्यवहार करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


हालांकि, क्रिस पहले इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। वहीं, कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका थी।  इसके पहले करीब एक दर्जन ब्रांड ने क्रिस पर आरोप लगने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed