{"_id":"5e71e4808ebc3ea4ba1eaf16","slug":"deadpool-actor-ryan-reynolds-and-blake-lively-donate-one-million-dollars-to-corona-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डेडपूल' एक्टर ने कोरोना पीड़ितों के लिए दान किए एक मिलियन डॉलर, पत्नी ने भी दिया साथ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'डेडपूल' एक्टर ने कोरोना पीड़ितों के लिए दान किए एक मिलियन डॉलर, पत्नी ने भी दिया साथ
Wed, 18 Mar 2020 02:36 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
रेयान रेनॉल्ड्स और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को देखते हुए डेडपूल अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली इस वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। रेयान ने एक मिलियन डॉलर का दान फीडिंग अमेरिका और फूड बैंक्स कनाडा को दिया है। ताकि इस वायरस के पीड़ितों के इलाज में मदद की जा सके।
विज्ञापन
रेयान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'Covid-19 का बुजुर्गों और गरीब परिवार पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मेरी पत्नी ब्लेक और मैंने एक मिलियन डॉलर फीडिंग अमेरिका और फूड बैंक्स कनाडा को डोनेट किया है। अगर आप भी मदद करना चाहते हैं तो कर सकते हैं क्योंकि इन संस्थानों को आपकी सहायता की जरूरत है।'
विज्ञापन
रेयान के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। वह पहले सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दान दिया है। रेयान के इस ट्वीट को अब तक 58 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं रेयान ने अपने ट्वीट में लोगों से खुद का और अपनों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
I think we can all agree, Covid-19 is an asshole. If you can help, visit, https://t.co/gDZHbYYurJ and/or https://t.co/2fserjQQQs pic.twitter.com/4rb4WpoDKo
— Ryan Reynolds (@VancityReynolds) March 16, 2020
भारत में कोरोना वायरस से अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। पहली मौत कर्नाटक, दूसरी दिल्ली और तीसरी महाराष्ट्र में हुई। कोरोनावायरस अब चीन में उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा जितना दूसरे देशों में फैल रहा है। ये वायरस अब तक 60 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इस वजह से कई लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। शॉपिंग मॉल, स्कूल से लेकर ऑफिस तक बंद हो चुके हैं।हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वायरस से होने वाली मौतों की दर कम है। यह 1 से 2 प्रतिशत के बीच है।