फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   deadpool 3 first look ryan reynolds hugh jackman do vintage yellow red costumes

Deadpool 3: 'डेडपूल 3' से पहला लुक आया सामने, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन का दिखा धांसू अवतार

Tue, 11 Jul 2023 08:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Jul 2023 08:58 AM IST
सार

'डेडपूल 3' का इस वक्त प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी कर रहे हैं, जिन्होंने आखिरी बार रेनॉल्ड्स को 'फ्री गाइ' और 'द एडम प्रोजेक्ट' को निर्देशित किया था।

विज्ञापन
deadpool 3 first look ryan reynolds hugh jackman do vintage yellow red costumes
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने सोमवार को अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'डेडपूल 3' का पहला लुक जारी किया। रेनॉल्ड्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, इसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'पलकें मत झपकाएं।' इस फोटो में रेनॉल्ड्स को अपने किरदार डेडपूल की ड्रेस में देखा जा सकता है, जबकि ह्यू को वूल्वरिन के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल हुआ डेडपूल
वेरायटी के अनुसार, 'डेडपूल 3' का इस वक्त प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी कर रहे हैं, जिन्होंने आखिरी बार रेनॉल्ड्स को 'फ्री गाइ' और 'द एडम प्रोजेक्ट' को निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी के के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं साझा की गई है, लेकिन इसमें स्पष्ट रूप से मल्टीवर्स शामिल हैं। बता दें कि डेडपूल पहली बार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल हुआ है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म 
'डेडपूल 3' में अभिनेता मोरेना बैकारिन और ब्रायना हिल्डेब्रांड साथ ही एम्मा कोरिन और मैथ्यू मैकफैडेन भी जैकमैन और रेनॉल्ड्स के साथ नजर आएंगे। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर फिल्म में इलेक्ट्रा की अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। बता दें कि 'डेडपूल 3' 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed