फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swastika Mukherjee take a dig on Anupam Kher after he announced to play Rabindranath Tagore in upcoming film

Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह

Tue, 11 Jul 2023 08:44 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 11 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया, जिसमें वह रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर का यह एलान बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को रास नहीं आया है। 

विज्ञापन
Swastika Mukherjee take a dig on Anupam Kher after he announced to play Rabindranath Tagore in upcoming film
स्वास्तिका मुखर्जी-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन एक्टर अनुपम खेर इन दिनों कम ही फिल्में करते हैं, लेकिन वह जब भी पर्दे पर आते हैं, अपने किरदार से लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' से तारीफें बटोरने के बाद अनुपम अब रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा करते हुए फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया। हालांकि, अनुपम का यह प्रोजेक्ट बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को रास नहीं आया है। एक्ट्रेस गुप्त ट्वीट कर अनुपम पर निशाना साधती देखी गई हैं। 

विज्ञापन

स्वास्तिका मुखर्जी का अनुपम खेर पर कटाक्ष!

बंगाली एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक गुप्त ट्वीट साझा किया कि किसी को भी स्क्रीन पर रवींद्रनाथ टैगोर का किरदार नहीं निभाना चाहिए। हालांकि उन्होंने इसमें किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन ट्विटर उपयोगकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह सारांश अनुपम खेर पर कटाक्ष था।

विज्ञापन


Manny Coto Dies: एमी विजेता प्रोड्यूसर मैनी कोटो का 62 की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्तिका के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन

स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट कर लिखा, 'किसी को भी रॉबी ठाकुर का किरदार नहीं निभाना चाहिए। उस शख्स को अकेला छोड़ दो।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट से जहां कई बंगाली नेटिजन्स सहमत नजर आए, तो वहीं कई ने अपनी असहमति जाहिर की। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बंगाल उन्हें अच्छी तरह से जानता है, बाकी भारत इतना नहीं जानता है। उनकी कहानी बताई जानी चाहिए और सिनेमा एक अच्छा माध्यम है, लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उनके जीवन के किस चरण को दर्शाया जा रहा है, अगर यह शांतिनिकेतन के आखिरी दिनों की बात है तो यह बहुत अच्छा है।'

Suchitra Krishnamoorthi: सुचित्रा ने शेखर कपूर को कहा 'बेवफा', तलाक के वर्षों बाद शादी पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर की 538वीं फिल्म

बीते सफ्ताह की शुरुआत में अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था कि वह अपनी 538वीं फिल्म में रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाएंगे। प्रोजेक्ट से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे 538वें प्रोजेक्ट में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का किरदार निभाकर खुशी हुई। उचित समय पर विवरण प्रकट करूंगा। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जल्द ही इस फिल्म की अधिक जानकारी आपके साथ साझा करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed