फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   DC FanDome The Batman Wonder Woman 1984 and more reveals

DC FanDome: देखें बैटमैन, वंडर वुमन 1984 सहित इन फिल्मों को लेकर क्या हुए खुलासे

Sun, 23 Aug 2020 10:55 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Aug 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
DC FanDome The Batman Wonder Woman 1984 and more reveals
डीसी फैनडम - फोटो : सोशल मीडिया

डीसी फैनडम का पहला दिन खत्म हो गया। डीसी के कई फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों से भरा हुआ शो रहा। यहां बैटमैन, वंडर वुमन 1984 के नए फुटेज का खुलासा हुआ। डीसी फैनडम का दूसरा भाग 12 सितंबर को है।

विज्ञापन


इस इवेंट का लक्ष्य डीसी कॉमिक्स के फैंस, फीचर ऑनलाइन पैनल और बच्चे रहे। डीसी के फैन डीसी की प्रॉपर्टीज को लेकर खासा उत्साहित होंगे। 

अगर आप डीसी के किरदारों वंडर वुमन, सुपरवुमन, बैटमैन और एक्वामैन के फैन हैं तो ये आपके लिए है। यह इवेंट डीसी के बड़े नामों, कॉमिक बुक्स, फिल्में, टीवी शो और वीडियो गेम्स को कवर करता है।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से डीसी में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार वार्नर ब्रदर्स के स्ट्रीमिंग सर्विस डीसी यूनिवर्स के अधिकांश कर्मचारियों के साथ, कंपनी के संपादकीय कर्मचारियों में से एक तिहाई की नौकरी चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने होस्ट, प्रेजेंटर और विशेष मेहमानों की लिस्ट का एलान किया। इस लिस्ट में आएशा टेलर, वीनस विलियम्स, विल आर्नेट, इदरिस एल्बा, इज्रा मिलर, जैसन इसाक्स, काले कुओको, मैट रीव्स, माइकल रूकर, रॉबिन राइट, वियोला डेविस और हेनरी विंकलर हैं।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
द बैटमैन

द बैटमैन के निर्देशक मैट रीव्स ने एक साक्षात्कार में फिल्म के बारे में बहुत कुछ साझा किया। उन्होंने एक ट्रेलर भी दिखाया जो बहुत ही शानदार था।

वंडर वुमन 1984
गैल गैडोट और क्रिस पाइन निर्देशक पैटी जेनकींस के साथ जुड़े। वंडर वुमन 1984 के ट्रेलर के साथ फिल्म की एक नई झलक से अपनी शुरुआत की।

द सुसाइड स्कॉयड
जेम्स गन ने अपनी आगामी फिल्म द सुसाइड स्कॉयड के किरदारों का खुलासा किया। उन्होंने एक नए टीजर को भी साझा किया जिसमें फिल्मों के सीन और बिहाइंड द सीन थे। 


एक्वामैन
निर्देशक जेम्स वान ने कहा कि 'फिल्म थोड़ा और गंभीर, दुनिया के लिए थोड़ा अधिक प्रासंगिक है जो हम आज जी रहे हैं।' फिल्म वर्तमान में 2022 रिलीज की तारीख के लिए निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed