फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Danny Masterson charged with raping three women

डैनी मास्टरसन पर तीन महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानिए पूरा मामला

Fri, 19 Jun 2020 04:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 19 Jun 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
Danny Masterson charged with raping three women
डैनी मास्टरसन - फोटो : Social Media

That '70s Show' के अभिनेता डैनी मास्टरसन पर तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2001 और 2003 के बीच ये कथित घटनाएं हुईं। पहला आरोप उन पर 2001 में एक 23 साल की महिला ने लगाया था।

विज्ञापन


डैनी पर दूसरा आरोप अप्रैल 2003 में 28 वर्षीय महिला ने लगाया और तीसरा मामला कथित तौर पर अक्टूबर और दिसंबर 2003 के बीच हुआ जब डैनी ने 23 वर्षीय महिला को अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


डैनी के वकील ने अपने बयान में कहा, 'मास्टरसन निर्दोष है, और हमें पूरा विश्वास है कि जब सभी सबूत सामने आएंगे और गवाहों को गवाही देने का अवसर मिलेगा, तो वह केस खत्म हो जाएगा। उनकी पत्नी बहुत सदमे में हैं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस मामले में डैनी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 45 साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैनी मास्टरसन पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उन्हें नेटफिल्क्स के कार्यक्रम “द रैंच” से निकाल दिया गया है। ऑनलाइन कार्यक्रम प्रसारित करने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स ने बताया कि मास्टरसन के पात्र को कार्यक्रम से हटा दिया गया है।

ब्रिटिश गायिका वेरा लिन का 103 साल की उम्र में निधन, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बढ़ाती थीं सैनिकों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed