ब्रिटिश गायिका वेरा लिन का 103 साल की उम्र में निधन, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बढ़ाती थीं सैनिकों का हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश गायिका वेरा लिन का गुरुवार को 103 साल की उम्र में निधन हो गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके 'वी विल मीट अगेन' और 'द वाइट क्लिफ्स ऑफ डोवर' जैसे गाने बहुत पसंद किए गए थे। वेरा लिन के निधन की खबर उनके परिवार ने दी। वो ईस्ट ससेक्स के डिचलिंग में रहती थीं। आखिरी वक्त में उनके पास केवल परिजन ही मौजूद थे।
दिग्गज गायक एल्टन जॉन ने लिन की एक तस्वीर साझा की और सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 73 वर्षीय गायक ने इंस्टाग्राम पर लिन को "असली ब्रिटिश आइकन" कहा।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Elton John (@eltonjohn) on
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वेरा लिन के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'वेरा लिन की आकर्षक जादुई आवाज ने हमारे देश में अंधेरे समय का उत्थान किया है। आने वाली पीढ़ियों के दिलों में उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।'
Dame Vera Lynn’s charm and magical voice entranced and uplifted our country in some of our darkest hours. Her voice will live on to lift the hearts of generations to come.
— Boris Johnson #StayAlert (@BorisJohnson) June 18, 2020
लिन का जन्म 20 मार्च, 1917 को लंदन के ब्लू- कॉलर ईस्ट हैम में हुआ था। उन्होंने सात साल उम्र से ही सोशल क्लबों में गाना शुरू कर दिया था। 17 की साल की उम्र में वो एक बैंड में गायिका बन गईं थीं और 21 साल में वो एक मशहूर अदाकारा थीं।
लिन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गाने 'वी विल मीट अगेन', 'देयर विल बी बी एन इंग्लैंड', 'द व्हाइट क्लिफ्स ऑफ डोवर' और 'ए नाइटिंगेल सांग इन बर्कले स्क्वायर' हैं।
ऑस्कर और बाफ्टा के बाद अब Film Independent Spirit Awards की तिथि भी आगे बढ़ी