फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Daniel Craig Movie No Time To Die Will Release On OTT Platform Apple TV And Netflix

जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को सीधे ओटीटी पर लाने की कोशिशें, यहां पढ़िए खबर विस्तार से

Sat, 24 Oct 2020 05:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Daniel Craig Movie No Time To Die Will Release On OTT Platform Apple TV And Netflix
नो टाइम टू डाय - फोटो : youtube: @James Bond 007

अपने घर में लगे बड़े से टेलीविजन पर कोरोना लॉकडाउन के समय दमदार अभिनेता टॉम हैंक्स की भव्य फिल्म ‘ग्रेहाउंड’ देख चुके दर्शकों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब उन्हें पता चला कि फिल्म ‘ग्रेहाउंड’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर चुके एप्पल टीवी ने जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को भी सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की कोशिशें शुरू की हैं। बॉन्ड सीरीज की फिल्मों का लाइसेंस रखने वाली कंपनी एमजीएम ने इन कोशिशों पर अलग से बयान जारी किया है।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से हॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या बॉन्ड सीरीज की अगली और इस सीरीज में बॉन्ड का किरदार निभाते रहे हीरो डैनियल क्रेग की आखिरी फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। डैनियल क्रेग की इस सीरीज की ये पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की सबसे पहली दावेदारी एप्पल टीवी की सामने आई लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि इसके लिए नेटफ्लिक्स ने भी अपनी दावेदारी पेश की।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की कोशिशों की बातें बाजार में आने के बाद से हलचल मची हुई है। एमजीएम ने इस फिल्म के वितरण अधिकार यूनिवर्सल पिक्चर्स को दे रखे हैं। यूनिवर्सल पिक्चर्स और वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियोज के इस बीच कुछ देशों से अपना कारोबार समेटने की खबरों और एचबीओ का टीवी चैनल बंद होने की खबरों ने भी इन अनुमानों को ताकत दी है।

फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, तकरीबन इसी समय कोरोना वायरस की महामारी पूरी दुनिया में फैल गई। इसके बाद इस फिल्म को इस साल नवंबर में रिलीज करने की बात कही गई। अब ये रिलीज डेट बढ़ाकर अगले साल अप्रैल में कर दी गई है। 25 करोड़ डॉलर में बनी फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को ओटीटी के लिए खरीदने की खातिर तगड़ी बोली लग रही है, लेकिन समझा जाता है कि एमजीएम ने इस फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की बात कह दी है।

फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ की लोकप्रियता को देखते हुए किसी भी ओटीटी के लिए ये फिल्म सोने की मुर्गी साबित हो सकती है। एक तो इसे देखने के लिए ललायित पूरी दूनिया के लोग इस ओटीटी पर जरूर आते। दूसरे जिनके पास भी ये ओटीटी एप नहीं होता, वे इसे डाउनलोड जरूर करते। एप्पल टीवी पर इस साल प्रसारित ‘ग्रेहाउंड’ ने इसके ग्राहकों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी दर्ज कराई थी। एप्पल का अगला निशाना जेम्स बॉन्ड की ये फिल्म रही है, लेकिन एमजीएम का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

पढ़ें: 10 साल की बच्ची के लिए मसीहा बने सोनू सूद, ऑपरेशन के लिए तत्काल की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed