डेल स्टेन अब खेलेंगे विलेन की पारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण्ा अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज डेल स्टेन अब एक नए अवतार में नजर आएंगे। डेल हॉलीवुड में फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी इस डेब्यू फिल्म में दर्शक उनको खास अंदाज में देख सकेंगे।
क्रिकेट की पिच पर दुनियाभर के बल्लेबाजों को खासा परेशान करने वाले स्टेन अब हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनेंगे। घातक गेंदबाजी के साथ-साथ स्टेन अपने आक्रामक व्यवहार के कारण भी काफी मशहूर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में स्टेन एक विलेन के रूप में सामने आएंगे।
फिल्म का निर्देशन फ्रांक कोराची करेंगे। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की शूटिंग की गई जिसमें स्टेन भी शामिल थे। फिल्म में काम करने से स्टेन काफी उत्साहित हैं।
फिल्म की कास्ट क्रू के साथ भी वह काफी खुश दिखे। स्टेन के मुताबित फिल्म में वह एक क्रिकेटर ही बने हैं और अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सूत्र बताते हैं कि स्टेन वैसे तो एक क्रिकेट खिलाड़ी का रोल ही अदा करेंगे लेकिन उनको एक विलेन के तौर पर फिल्म में दिखाया जाएगा। स्टेन की यह डेब्यू फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
हालांकि फिल्म में स्टेन एक मेहमान भूमिका में होंगे। मूवी में स्टेन के साथ पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी श्याक्यूइल ओ नील भी होंगे। नील बॉस्केटबॉल के खेल का जानामाना नाम हैं।