{"_id":"695b3fe8592b821c880090f9","slug":"critics-choice-awards-2026-winners-full-list-one-battle-after-another-adolescence-sinners-tv-film-awards-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Critics Choice Awards: टिमोथी चालमेट बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का फिल्मों में रहा दबदबा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Critics Choice Awards: टिमोथी चालमेट बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का फिल्मों में रहा दबदबा
Mon, 05 Jan 2026 10:11 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:11 AM IST
सार
Critics Choice Awards 2026 Winners: 'क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड' के 31वें संस्करण के विजेताओं का एलान 5 जनवरी को किया गया। इस दौरान कई फिल्मों और सीरीज के कलाकारों को सम्मानित किया गया। चलिए जानतें हैं विजेताओं की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक 31वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 5 जनवरी को किया गया। इस साल का समारोह कई मायनों में खास रहा, जहां फिल्मों के साथ-साथ वेब और टीवी सीरीज ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। अमेरिका के सांता मोनिका स्थित बार्कर हैंगर में आयोजित इस भव्य आयोजन में दुनियाभर के क्रिटिक्स द्वारा चुने गए बेहतरीन कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।
'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट फिल्म
इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, जिसने बेस्ट फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं, फिल्म के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन को भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और निर्देशन के चलते पहले से ही चर्चा में थी और अब अवॉर्ड्स में इसकी जीत ने इसे साल की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शामिल कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office: 'धुरंधर' के आगे ढेर हुई 'इक्कीस', आखिरी सांसे गिन रही कार्तिक की फिल्म; जानें बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
टिमोथी चालमेट बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
एक्टिंग कैटेगरी की बात करें तो टिमोथी चालमेट ने फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि जैसी बकली को ‘हैमनेट’ में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। सपोर्टिंग रोल्स में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां जैकब एलॉर्डी ने ‘फ्रैंकनस्टीन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं एमी मैडिगन को ‘वेपन्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सम्मान मिला।
'एडोलसेंस' सीरीज ने भी जीते कई अवॉर्ड्स
टीवी और लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में ‘एडोलसेंस’ का जलवा साफ नजर आया। इस सीरीज के कलाकारों ने लगभग हर प्रमुख अभिनय श्रेणी में जीत दर्ज की। स्टीफन ग्राहम को लिमिटेड सीरीज में बेस्ट एक्टर, ओवेन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एरिन डोहर्टी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं 'ऑल हर फॉल्ट' की सारा स्नूक को लिमिटेड सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।
‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का खिताब
कॉमेडी और ड्रामा सीरीज की कैटेगरी में भी कई चर्चित नामों ने बाजी मारी। ‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का खिताब मिला, जबकि जीन स्मार्ट, जैनेल जेम्स और आइक बारिनहोल्ट्ज़ ने अपने-अपने अभिनय के लिए अवॉर्ड जीते। ड्रामा सीरीज में ‘द पिट’ के नोआ वाइल और कैथरीन ला नासा, ‘सेवेरेंस’ के ट्रैमल टिलमैन और ‘प्लूरिबस’ की रिया सीहॉर्न को सम्मानित किया गया।
‘गोल्डन’ को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड
एनीमेशन और म्यूजिक की दुनिया में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ ने खास पहचान बनाई। फिल्म को बेस्ट एनिमेटेड फीचर और इसके गाने ‘गोल्डन’ को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘स्क्विड गेम’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज सीरीज और ‘द सीक्रेट एजेंट’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म चुना गया। इस बार का समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसमें कई नई कैटेगरीज जोड़ी गईं, जिनमें कास्टिंग और एंसेंबल जैसी श्रेणियां शामिल हैं। शो की मेजबानी लगातार चौथी बार चेल्सी हैंडलर ने की। कुल मिलाकर, क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 ने साफ कर दिया कि इस साल कंटेंट, परफॉर्मेंस और क्रिएटिविटी तीनों स्तर पर दर्शकों को यादगार अनुभव मिला।
देखें विजेताओं की लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
'वन बैटल आफ्टर अनदर'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
टिमोथी चालमेट, 'मार्टी सुप्रीम'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
जेसी बकली, 'हैमनेट'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
जैकब एलोर्डी, 'फ्रैंकनस्टाइन'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
एमी मैडिगन, “वेपन्स”
सर्वश्रेष्ठ युवा अभिनेता या अभिनेत्री
माइल्स कैटन, 'सिनर्स'
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
पॉल थॉमस एंडरसन, 'वन बैटल आफ्टर अनदर'
सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा
रायन कूगलर, “सिनर्स”
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा
पॉल थॉमस एंडरसन, 'वन बैटल आफ्टर अनदर'
सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग और एन्सेंबल
फ्रैंसिन मैसलर, 'सिनर्स'
सर्वश्रेष्ठ छायांकन
एडोल्फो वेलोसो, 'ट्रेन ड्रीम्स'
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन
फ्रैंकनस्टाइन
सर्वश्रेष्ठ संपादन
स्टीफन मिरियोन, “एफ़ वन: द मूवी”
सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन
फ्रैंकनस्टाइन
सर्वश्रेष्ठ हेयर और मेकअप
फ्रैंकनस्टाइन
सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव
'अवतार: फायर एंड ऐश'
सर्वश्रेष्ठ स्टंट डिजाइन
'मिशन: इम्पॉसिबल — द फाइनल रेकनिंग'
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर
'के-पॉप डेमन हंटर्स'
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी
'द नेकेड गन'
सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म
'द सीक्रेट एजेंट'
सर्वश्रेष्ठ गीत
'गोल्डन', 'के-पॉप डेमन हंटर्स'
सर्वश्रेष्ठ संगीत
लुडविग गोरान्सन, 'सिनर्स'
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि
'एफ वन: द मूवी'
टेलीविजन
सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज
'द पिट'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ड्रामा सीरीज
नोआ वाइल, 'द पिट'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, ड्रामा शृंखला
रिया सीहॉर्न, 'प्लूरिबस'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, ड्रामा शृंखला
ट्रैमल टिलमैन, “सेवेरेंस”
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, ड्रामा शृंखला
कैथरीन ला नासा, 'द पिट'
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शृंखला
'द स्टूडियो'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कॉमेडी शृंखला
सेथ रोगन, 'द स्टूडियो'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, कॉमेडी शृंखला
जीन स्मार्ट, 'हैक्स'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, कॉमेडी शृंखला
आइक बैरिनहोल्ट्ज, 'द स्टूडियो'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, कॉमेडी शृंखला
जैनेल जेम्स, 'एबट एलेमेंट्री'
सर्वश्रेष्ठ लिमिटेड शृंखला
'एडोलसेंस'
सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन फिल्म
'ब्रिजेट जोन्स: मैड अबाउट द बॉय'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, लिमिटेड शृंखला या टीवी फिल्म
स्टीफन ग्राहम, 'एडोलसेंस'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, लिमिटेड शृंखला या टीवी फ़िल्म
सारा स्नूक, 'ऑल हर फॉल्ट'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, लिमिटेड शृंखला या टीवी फिल्म
ओवेन कूपर, 'एडोलसेंसट'
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, लिमिटेड शृंखला या टीवी फिल्म
एरिन डोहर्टी, 'एडोलसेंस'
सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा सीरीज
'स्क्विड गेम'
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शृंखला
'साउथ पार्क'
सर्वश्रेष्ठ टॉक शो
'जिमी किमेल लाइव'
सर्वश्रेष्ठ वैरायटी शृंखला
'लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर'
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी स्पेशल
'एसएनएल फिफ्टी: द एनिवर्सरी स्पेशल'