फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Coldplay Concert Chris Martin and Coldplay band reached Mumbai Spot at Kalina Airport

Coldplay Concert: क्रिस मार्टिन और कोल्डप्ले बैंड पहुंचा मुंबई, कलिना एयरपोर्ट पर दिखे ये सितारे

Fri, 17 Jan 2025 10:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले बैंड के साथ क्रिस मार्टिन को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। 

विज्ञापन
Coldplay Concert Chris Martin and Coldplay band reached Mumbai Spot at Kalina Airport
क्रिस मार्टिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

लोकप्रिय ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट मुंबई में होने जा रहा है। कॉन्सर्ट का आयोजन 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इस कॉन्सर्ट के लिए कोल्डप्ले बैंड मुंबई पहुंच चुका है। बैंड के सदस्य कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन

क्रिस मार्टिन आए नजर
कलीना एयरपोर्ट से बाहर आते हुए क्रिस मार्टिन स्पॉट हुए। उनके फैंस इस कॉन्सर्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके साथ उनके बैंड के सभी सदस्य भी स्पॉट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Coldplay Concert Chris Martin and Coldplay band reached Mumbai Spot at Kalina Airport
कोल्डप्ले बैंड के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कॉन्सर्ट को लेकर जारी किया नोटिस
मालूम हो कि अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई।

गुजरात में भी होगा कॉन्सर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोल्डप्ले भारत में एक और शो करने जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्रिस मार्टिन 25 जनवरी, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। इस अटकल ने पूरे देश में नेटीजंस को बहुत उत्साहित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप, शहर में होटल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Box Office Collection Report: 'गेम चेंजर' मंडे टेस्ट में पूरी तरह फेल, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। इसमें कुछ नियम भी लिखे हैं। वे किसी भी रूप में बच्चों को स्टेज पर न लाएं। इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed