{"_id":"5d9784808ebc3e93d02857d2","slug":"civil-lawsuit-against-spider-man-actor-james-franco-over-sexual-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने पर मशहूर अभिनेता जेम्स फ्रांको के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने पर मशहूर अभिनेता जेम्स फ्रांको के खिलाफ मुकदमा
Fri, 04 Oct 2019 11:12 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
James Franco
- फोटो : file photo
स्पाइडर मैन, व्हाई हिम ? और 127 हार्स जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार जेम्स फ्रांको के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर फर्जी एक्टिंग स्कूल चलाने के दौरान दो अभिनेत्रियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और तस्वीर लेने का आरोप है।
विज्ञापन
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार जेम्स फ्रांको के खिलाफ लॉस एंजेलिस के काउटी सुपीरियर कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है। खबर के अनुसार जेम्स फ्रांको लंबे समय से फर्जी एक्टिंग स्कूल चला रहे थे। इसमें ऑडिशन के नाम पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं।
विज्ञापन
ऑस्कर नॉमिनेटिड अभिनेता जेम्स फ्रांको इस समय एचबीओ की टीवी सीरीज 'The Deuce'में काम कर रहे हैं। वहीं जेम्स फ्रांको के वकील का कहना है कि बीमार होने के चलते उनके मुवक्किल को अभी सजा नहीं मिल सकती हैं। मुकदमा के अनुसार अभिनेत्री Sarah Tither-Kaplan और टोनी गाल ने बताया कि उन्होंने जेम्स फ्रांको के स्कूल में साल 2014 में एडमिशन लिया था। इन दोनों अभिनेत्रियों ने आरोप जेम्स फ्रांको और दो लोगों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने खुलासा किया कि जेम्स फ्रांको और उनकी प्रोड्क्शन कपंनी के लोग महिलाओं से अश्लील वीडियो और तस्वीर बनवाने के लिए सौदा करते थे। इसके अलावा Sarah Tither-Kaplan और टोनी गाल ने जेम्स फ्रांको के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं।