फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan released final trailer of his next film TENET releasing on September 03

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का आखिरी ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी TENET

Sat, 22 Aug 2020 10:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Aug 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Christopher Nolan released final trailer of his next film TENET releasing on September 03
टेनेट - फोटो : ट्विटर

हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की आने वाली फिल्म 'टेनेट' का आखिरी ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन


3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली टेनेट को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में दर्शकों को ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल पाएगी क्योंकि देश में तमाम सिनेमाघर कोरोना वायरस की वजह से बंद हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये अक्टूबर महीने में खुल सकते हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी, लगभग हर जगह के काम धंधों को प्रभावित कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस वायरस की वजह से कई बड़ी और छोटी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ चुकी है या फिर फिल्में ओटीटी की तरफ अपना रास्ता तय कर चुकी हैं। हालांकि कई बार तारीख आगे बढ़ाए जाने के बाद 'टेनेट' आखिरकार रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड एक्टर रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन स्टारर फिल्म टेनेट एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जिसमें लीड किरदार को वर्ल्ड वॉर 3 को रोकने के मिशन पर भेजा गया है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘ब्लैकक्लांसमैन’ में रॉन स्टॉलवर्थ नाम के अश्वेत पुलिस अधिकारी का रोल करने वाले जॉन डेविड वॉशिंगटन ‘टेनेट’ में लीड रोल कर रहे हैं। ‘द ग्रेट गैट्सबी’ और ‘गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी 2’ में काम कर चुकी एलिजाबेथ डेबिकी और ‘127 आवर्स’ फेम क्लेमेंस पूजी भी दिखने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed