फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan Oppenheimer Bold Scene Controversy Social Media Users anger erupted on the film

Oppenheimer: विवादों में आई 'ओपेनहाइमर', जानें क्यों लोग कर रहे हैं फिल्म को बायकॉट करने की बात?

Sun, 23 Jul 2023 04:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

इस सीन को लेकर भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने नोलन को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए फिल्म से दृश्य को हटाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Christopher Nolan Oppenheimer Bold Scene Controversy Social Media Users anger erupted on the film
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने दुनियाभर में फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। हालांकि, अब यह फिल्म विवादों में भी फंसती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म में मुख्य पात्र एक इंटीमेट सीन के दौरान संस्कृत का श्लोक पढ़ते समय संबध बनाते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि यह पंक्तियां भगवद गीता से हैं। हालांकि, फिल्म में गीता की बात नहीं की गई है। इसे देखने के बाद लोग फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Dalip Tahil: आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के', एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा

विज्ञापन

सीन हटाने को लेकर दी गई चेतावनी

इस सीन को लेकर भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने नोलन को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए फिल्म से दृश्य को हटाने की अपील की है।  सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक माहुरकर ने लिखा, "हम अरबों हिंदुओं और पूज्य गीता द्वारा जीवन बदलने की शाश्वत परंपरा की ओर से आग्रह करते हैं कि वे इस पूज्य पुस्तक की गरिमा बनाए रखने और दुनियाभर में अपनी फिल्म से इस दृश्य को हटाने के लिए हर संभव प्रयास करें। यदि आप इस अपील को नजरअंदाज करना चुनते हैं तो इसे भारतीय सभ्यता पर जानबूझकर किया गया हमला माना जाएगा।"

विज्ञापन

परमाणु बम के जनक हैं ओपेनहाइमर 

बता दें कि जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जिन्हें 'परमाणु बम का जनक' माना जाता है। उन्होंने संस्कृत सीखी थी और कहा जाता है कि वे भगवद गीता से प्रभावित थे। एक साक्षात्कार में, भौतिक विज्ञानी ने याद किया था कि 16 जुलाई, 1945 को परमाणु हथियार का पहला विस्फोट देखने के बाद उनके मन में जो एकमात्र विचार आया था, वह प्राचीन हिंदू पाठ का एक श्लोक था - "अब मैं मृत्यु बन गया हूं, दुनिया का विनाशक।"

विज्ञापन

इस सीन पर छिड़ा विवाद

फिल्म में ओपेनहाइमर को मनोवैज्ञानिक जीन टैटलर (फ्लोरेंस पुघ) के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान वह वह उनसे एक संस्कृत पुस्तक से एक कविता पढ़ने के लिए कहती है, जिसका शीर्षक या कवर दिखाई नहीं देता है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

'ओपेनहाइमर' में संस्कृत धर्मग्रंथ को दर्शाने वाले इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। एक यूजर ने कहा, "मुझे अभी मालूम हुआ है कि इसमें भगवद गीता से जुड़ा एक अत्यधिक आपत्तिजनक दृश्य है। मैं इसे यहां नहीं दोहराऊंगा। हॉलीवुड और पश्चिम पर कभी भरोसा न करें कि वे हिंदू धर्म को सकारात्मक और सटीक रूप से चित्रित करेंगे।" इसके अलावा भी बहुत से यूजर्स ने फिल्म के इस सीन पर आपत्ति जताते हुए फिल्म का बहिष्कार करने का एलान किया है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो 'ओपेनहाइमर' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मैट डेमन, एमिली ब्लंट, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्रानघ भी हैं।
Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार

ओपेनहाइमर के कुछ दृश्य हिंदू समुदाय पर हमला : सीआईसी 
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म ओपेनहाइमर एक अंतरंग दृश्य में भगवद गीता की मौजूदगी को लेकर विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस दृश्य ने भारत में दर्शकों को नाराज कर दिया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए लोगों ने नोलन को दोषी ठहराते हुए ऑनलाइन आक्रोश जताया है। 

केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) उदय माहुरकर ने भी इस दृश्य पर सवाल उठाते हुए फिल्म निर्माता पर निशाना साधा। माहुरकर ने कहा कि यह दृश्य भगवद गीता का अपमान है, जो हमारा पवित्र ग्रंथ है। यह पूरी दुनिया को शक्तिशाली और सार्थक संदेश देता है। कोई इस तरह कैसे इसे अपमानित कर सकता है? यह दृश्य हमारे मूल्यों और सभ्यता पर हमला है। यह हिंदू समुदाय पर हमला है। माहुरकर ने कहा कि नोलन को फिल्म से इस दृश्य को हटा देना चाहिए। इसमें धार्मिक नफरत की बू आती है। अगर वह दृश्य नहीं हटाते हैं, तो हम कार्रवाई करेंगे।  

 सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से जांच कराने की मांग
केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले की जांच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष अधिकारियों और मंत्रियों से कराई जाए। 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर बनी है। ओपेनहाइमर को 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए पहले परमाणु बम का जनक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed