फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan Film Tenet to release in India in November

नोलन की ‘टेनेट’ की भारत में रिलीज का रास्ता साफ, ये है नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों का ब्योरा

Sat, 07 Nov 2020 12:13 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Nov 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Christopher Nolan Film Tenet to release in India in November
टेनेट - फोटो : फाइल फोटो

देश के सिनेमाघरों में वापस जाकर बड़े बजट की नई फिल्में देखने की राह तक रहे फिल्म दर्शकों की जो मुराद भारतीय निर्देशक कबीर खान और रोहित शेट्टी नहीं पूरी कर सके, वह इच्छा हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन पूरी करने जा रहे हैं। क्रिस्टोफर की बहुप्रतीक्षित फिल्म के भारत में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों तक पहुंच जाएगी। फिल्म में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी एक अहम किरदार किया है।

विज्ञापन


देश में सिनेमाघरों के खुलने का ऐलान होने के साथ ही हिंदी भाषा की फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने का रास्ता तलाशने लगीं हैं। इन फिल्मों सबसे आगे है हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट'। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक इस फिल्म को देश के सिनेमाघरों में जगह मिल जाएगी। हालांकि, अभी निर्माताओं ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

 

फिल्म 'टेनेट' अगस्त के महीने में सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में रिलीज की गई थी। इसके बाद धीरे धीरे करके यह फिल्म लगभग पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर से फिल्म को खूब सराहना मिली है और महामारी के इस दौर में कमाई भी ठीक ठाक हो गई है। चूंकि, देश में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति बाकी सभी देशों से थोड़ा देरी से मिली है इसलिए अनुमानतः भारत अंतिम होगा जिसमें फिल्म 'टेनेट' रिलीज होने के लिए बेकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Christopher Nolan Film Tenet to release in India in November
टेनेट - फोटो : फाइल फोटो

देश में सिनेमाघरों को खोलने की आजादी तो सरकार ने 15 अक्टूबर को ही दे थी लेकिन महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु सरकारों ने इसके बाद भी सिनेमाघरों की बंदी जारी रखी। अब जाकर महाराष्ट्र में 5 नवंबर से यह बंदी खत्म हो पाई और हिंदी की कई बड़ी फिल्में अब अपनी रिलीज की तारीखें निश्चित करने में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो सकत हैं। फिल्म 'टेनेट' भी इसी नवंबर के अंत तक सिनेमाघरों में आ जाएगी। रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' को अगले साल जनवरी में और अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को अगले साल मार्च में रिलीज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed