फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christina Grimmie shot dead outside Florida concert

लाइव शो में सिंगर को गोली मार हमलावर ने की खुदकुशी

Mon, 13 Jun 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
Christina Grimmie shot dead outside Florida concert

अमेरिका में एक लाइव कंसर्ट के दैारान सनसनीखेज मामला  हुआ है। युवा गायिका क्रिस्टीना ग्रीमी की लाइव म्यूजिक कंसर्ट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। न्यूजर्सी की रहने वाली 22 साल की क्रिस्टीना अमेरिका के लोकप्रिय टेलीविजन शो 'द वॉइस' से सुर्खियों में आई थीं। उन्हें फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में आयोजित एक समारोह के दौरान शुक्रवार रात गोली मारी गई। अपनी प्रस्तुति के बाद क्रिस्टीना प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं तो भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी। क्रिस्टीना के सिर पर गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़ीं। क्रिस्टीना को आनन-फानन में अस्पलताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


क्रिस्टीना को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी खत्म कर लिया। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान 27 वर्षीय केल्विन जेम्स लोइबिल के रूप में की है, जो फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, उसके पास दो बंदूकें और एक चाकू था। गायिका के भाई ने जब उसे पकड़ा तो उसने खुद को भी खत्म कर लिया।
विज्ञापन


हमले के वक्त मौजूद रही एक लड़की ने फेसबुक पर लिखा कि क्रिस्टीना ने तो हमलावर की तरफ बांहे फैलाई थीं लेकिन उसने अचानक गोलियां चला दीं। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कातिल पहले से सिंगर को जानता था हालांकि इसका कोई सबूत नहीं मिला है। हमलावर के परिवार ने सिंगर की मौत पर दुक जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed