फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chris Hemsworth Extraction 2 actor talks about his statement on acting break It was blown out of proportion

Chris Hemsworth: एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते थे क्रिस हेम्सवर्थ, एक्टर ने इसके पीछे बताई बड़ी वजह

Fri, 16 Jun 2023 06:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Jun 2023 06:24 PM IST
सार

हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने की योजना बनाई थी क्योंकि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते थे।

विज्ञापन
Chris Hemsworth Extraction 2 actor talks about his statement on acting break It was blown out of proportion
एक्सट्रैक्शन 2 - फोटो : social media

विस्तार

मार्वल फिल्मों में 'थॉर' बन देश और दुनिया में फैले दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की यह एक्शन पैक्ड फिल्म आज ही 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ अपने एक्शन अवतार से एक बार फिर फैंस को चौंका रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही में एक्टिंग से ब्रेक लेने को लेकर पिछले साल दिए अपने बयान के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि उस समय उन्होंने जो कहा था, वह 'अतिशयोक्तिपूर्ण' था।

विज्ञापन

Chris Hemsworth Extraction 2 actor talks about his statement on acting break It was blown out of proportion
एक्सट्रैक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले बयान के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने इस इंटरव्यू में बताया कि आखिर वह अभिनय से ब्रेक क्यों लेना चाहते थे। क्रिस हेम्सवर्थ बोले, 'मैं ब्रेक लेना चाहता था क्योंकि मैं पिछले 10 साल से काम कर रहा हूं, और मेरे तीन बच्चे हैं जिनके साथ मैं ज्यादा समय बिताना चाहता हूं।' पिछले साल एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, अभिनेता ने साझा किया था कि उन्हें पता चला है कि उनके पास एपीओई4 जीन है, जो अल्जाइमर रोग से कनेक्टेड है, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह अभिनय से ब्रेक लेंगे। क्रिस ने अपने शो लिमिटलेस के लिए टेस्ट करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chris Hemsworth Extraction 2 actor talks about his statement on acting break It was blown out of proportion
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

क्रिस हेम्सवर्थ ने बताया,  'मेरी बीमारी के बारे में मिली जानकारी... ने मुझे सभी बदलाव करने की अनुमति दी - चाहे वह पोषण हो, मेरा प्रशिक्षण, मेरी मानसिक फिटनेस हो। यह सभी कुछ सीरीज के लिए भी जरूरी है। मेरा पूरा मकसद लोगों को उपकरण, ज्ञान तक पहुंच प्रदान करना था, जो हमें बेहतर, लंबा, स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जानकारी दे सके।'

विज्ञापन

Chris Hemsworth Extraction 2 actor talks about his statement on acting break It was blown out of proportion
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

मार्वल फिल्म में 'गॉड ऑफ थंडर' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा, 'मैं लंबे समय से एक प्रोजेक्ट से दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। यह बस बेरोजगार होने या इस डर से बचने के लिए कि यह आखिरी काम है जो आपको मिलेगा।' क्रिस हेम्सवर्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय नेटफ्लिक्स की एक्शन फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2'  में नजर आ रहे हैं, जिसे समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स अरब देशों में नहीं होगी रिलीज, सेंसरशिप मानकों में फेल हुई मार्वल की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed