{"_id":"5d04eff18ebc3e475202c21b","slug":"chris-hemsworth-and-tessa-thompson-mib-international-has-been-leaked-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज के एक दिन बाद ऑनलाइन लीक हुई एमआईबी: इंटरनेशनल, कमाई पर दिख सकता है असर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रिलीज के एक दिन बाद ऑनलाइन लीक हुई एमआईबी: इंटरनेशनल, कमाई पर दिख सकता है असर
Sat, 15 Jun 2019 07:04 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
MIB: International
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी और एक्शन फिल्म एमआईबी: इंटरनेशनल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मशूहर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एफ गैरी ग्रे ने किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशन एफ गैरी ग्रे के लिए बुरी खबर है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एमआईबी: इंटरनेशनल ऑनलाइन लीक हो गई है। रिलीज के एक दिन बाद फिल्म के लीक होने से इसकी कमाई पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि एमआईबी: इंटरनेशनल के हिंदी वर्जन में सान्या मल्होत्रा ने हीरोइन टेसा थॉम्प्सन यानी एजेंट एम के लिए आवाज दी है। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी है। एमआईबी: इंटरनेशनल में शानदार एक्शन और बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
बता दें कि मैन इन ब्लैक की आखिरी फिल्म साल 2012 में आई थी। दर्शकों ने फिल्मों को काफी पसंद किया था। वहीं एमआईबी: इंटरनेशनल में क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन के अलावा रेबेका फर्ग्युसन, कुमैल ननजियानी और राफे स्पैल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।