{"_id":"1b8bc730-849e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"charlize-theron-wants-10-more-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बच्चों की मां बनना चाहती हैं अभिनेत्री थेरॉन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
10 बच्चों की मां बनना चाहती हैं अभिनेत्री थेरॉन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
जहां हिंदी फिल्मों की नायिकाएं शादी के बाद एक या दो बच्चे की ही बात करती हैं वहीं हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन का कहना है कि उन्हें दस बच्चों की मां बनना पसंद है। अपनी इस इच्छा को उन्होंने सबके साथ शेयर किया है।
विज्ञापन
चार्लीज थेरॉन कहती है कि वह 10 बच्चों की मां बनना पसंद करेंगी। हां, चार्लीज की एक शर्त हैं। उनका कहना है कि यह सभी बच्चे उनके बेटे जैक्सन की तरह हों। थेरॉन (37) ने एक साल के बेटे जैक्सन को पिछले साल मार्च में गोद लिया था। चार्लीज उसे बहुत पसंद करती हैं।
विज्ञापन
बेवसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' ने थेरॉन के हवाले से लिखा, "यदि सभी बच्चे जैक्सन की तरह हों तो मैं इसी वक्त 10 और बच्चों की मां बन सकती हूं। मेरी मां हमेशा इस बारे में पूछती हैं। जब-जब मुझे जैक्सन की तरह के बच्चे मिलते रहेंगे मैं उन्हें गोद लेती रहूंगी"
विज्ञापन
