फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Change In The Casting Of Film James Bond 007 Producer Give Hint Actor Daniel Craig Out Of The picture

New James Bond: जेम्स बॉन्ड 007 की कास्टिंग में बदलाव, निर्माताओं ने दिए संकेत अश्वेत अभिनेता निभाएगा किरदार

Sun, 17 Nov 2024 11:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 17 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

जेम्स बॉन्ड हॉलीवुड की एक हिट फ्रैंचाइज फिल्म है। पिछली फिल्म में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड के रोल में दिखे। अब इस सीरीज की अगली फिल्म में कोई नया एक्टर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा सकता है। इस बारे में निर्माताओं ने संकेत दिए हैं।   
 

विज्ञापन
Change In The Casting Of Film James Bond 007 Producer Give Hint Actor Daniel Craig Out Of The picture
प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोकोली-अभिनेता डेनियल क्रेग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पॉय-एक्शन फिल्मों के शौकीन लोगों का मनोरंजन 'जेम्स बॉन्ड 007' सीरीज की फिल्में लंबे समय से कर रही हैं। लगभग 62 साल से यह फ्रैंचाइज अलग-अलग अभिनेताओं के साथ जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्में बना चुकी हैं। आखिरी जेम्स बॉन्ड फिल्म में डेनियल क्रेग मुख्य मुखिया में नजर आए। अब सुनने में आया है कि इस सीरीज की अगली फिल्म में नई कास्टिंग होने वाली है। जेम्स बॉन्ड का किरदार अब कोई नया अभिनेता निभा सकता है। 

विज्ञापन

अश्वेत अभिनेता निभाएगा जेम्स बॉन्ड का रोल
फिल्म 'जेम्स बॉन्ड 007' से अभिनेता डेनियल क्रेग के बाहर होने के बाद से चर्चा चल रही है कि अब कौन सा अभिनेता यह किरदार निभाएगा। इस पर प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोकोली ने एक जरूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि नया जेम्स बॉन्ड एक ब्लैक एक्टर यानी अश्वेत कलाकार हो सकता है। बारबरा ब्रोकोली एक इंटरव्यू में कहती हैं, 'जब हम किसी नए अभिनेता को कास्ट करते हैं तो फिल्म भी पूरी तरह से बदल जाती है। फिल्म में जब भी किसी एक्टर ने जेम्स बॉन्ड का रोल निभाया है तो उसने किरदार में कुछ नया और अलग पेश किया है। जब हमने डेनियल क्रेग को कसिनो रोयाल (2006) में 007 के लिए साइन किया था तो लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को धैर्य रखने को कहा गया
यूके का ईओएन प्रोडक्शंस इस जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी में क्रिएटिव तौर पर ज्यादा जुड़ा रहता है। वहीं अमेजन एमजीएम स्टूडियो भी फिल्म से गहरे तक जुड़ा हुआ है। अमेजन एमजीएम स्टूडियो की हेड जेनिफर साल्के ने भी अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म के बारे में कहा है, 'हम कई अभिनेताओं के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि हम कई अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ सकते हैं। हमारे बारबरा के साथ अच्छे और करीबी संबंध रहे हैं। हम जेम्स बॉन्ड जैसी शानदार फिल्मों के काम में बाधा नहीं बनना चाहते हैं। हम बस उनके लिए लीडरशिप का काम कर रहे हैं।' साथ ही वह आगे कहती हैं कि हम आने वाली फिल्मों के बीच बहुत अधिक गैप नहीं रखेंगे। हां, बस दर्शकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। 

विज्ञापन

डेनियल क्रेग को नहीं परवाह 
पिछली फिल्म के जेम्स बॉन्ड डेनियल क्रेग से जब अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने इस जेम्स बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्में की हैं, जिसमें 2021 की 'नो टाइम टू डाई' के अलावा 'एमआई16' एजेंट शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed