{"_id":"5e9c0c3a8ebc3e77b31a5ab1","slug":"celebrities-performing-from-their-homes-in-support-of-health-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल शो में सितारों का दिखा जलवा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डिजिटल शो में सितारों का दिखा जलवा
Sun, 19 Apr 2020 02:03 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट
टेलर स्विफ्ट और द रोलिंग स्टोन्स के कार्यक्रम से पहले शनिवार को कोरोना योद्धाओं को सलामी देने के लिए डिजिटल शो का आयोजन किया गया। करीब छह घंटे के प्री शो आयोजन में कई स्टार्स ने अपने घर से ही हिस्सा लिया। इन सितारों की लिस्ट में जेनिफर हडसन, मैथ्यू मैककॉनेघे, लुइस फॉन्सी और केशा शामिल रहे। वहीं फुटबॉल स्टार डेविड बेखम ने भी युवा खिलाड़ियों से बातचीत की। वीकेंड ऑनलाइन पार्टी का आयोजन ग्लोबल सिटीजन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन
इस बारे में ग्लोबन सिटीजन ने बताया कि कार्यक्राम का आयोजन मनोरंजन के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को शुक्रिया कहने के लिए किया गया। बता दें कि अभी क्रिस्टीन, द क्वीन्स, एन्नी लिनोक्स, डॉन शेडल, सेमुअल एल जैक्सन और मेगन रेपिनोई अभी बाकी हैं। कार्यक्रम में एडम ने मैड वर्ल्ड की प्रस्तुति दी ती वहीं द किलर्स ने मिस्टर ब्राइटसाइड को एक नए अंदाज में पेश किया। वहीं हडसन ने मेमोरी से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मैक ने कहा,' चलो खुद को याद दिलाएं कि इस मुश्किल की घड़ी में भी इस दुनिया में बहुत सारी खुशियां थीं। सारा जेसिका ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को असली हीरो बताया और कहा कि हम सभी हमेशा आपके आभारी रहेंगे। गौरतलब है कि ग्लोबन सिटीजन अभी तक के आयोजनों से 35 मिलियन डॉलर की राशि जमा कर चुका है, जिससे विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से जरूरतमंदों के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन