फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   catherine zeta Jones and Michael Douglas separate

माइकल डगलस एक बार फिर लेंगे तलाक

Mon, 02 Sep 2013 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
catherine zeta Jones and Michael Douglas separate

हॉलीवुड एक्टर और निर्माता माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोंस ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दरअसल ये जोड़ी फिर से अपने रिश्ते पर विचार करना चाहती है।

विज्ञापन


68 वर्षीय डगलस ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वे कुछ महीनों बाद जोंस से पूरी तरह से अलग हो जाएंगे।

गौरतलब है कि डगलस और 43 वर्षीय जेटा जोंस की शादी 2000 में हुई थी। डगलस की ये दूसरी शादी थी और इन दोनों के दो 13 साल का डायलन और 10 साल की कैरिस दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक, इन दोनों ने शादी से पहले एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें तलाक से संबंधित कुछ बाते लिखी गई थी। अब दोनों के तलाक के दौरान इन दस्तावेजों पर भी गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, माइगल डगलस और कैथरीन के अलग होने का कारण डगलस की पहली पत्नी डाएंड्रा लुकर से हुआ 34 वर्षीय बेटा कैमेरन है। दरअसल, कैमरन अक्सर नशे की लत के कारण कानूनी पचड़ों में फंसा रहता है।

डेली मेल ने संडे टाइम्स के हवाले से कहा है कि ये कपल 2013 की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल है। इस जोड़ी के मुताबिक, इन्होंने साथ में मिलकर तकरीबन $185 मिलियन कमाएं हैं।

तलाक फाइल करने के दौरान कैथरीन ने इन रूपयों की भी मांग की है। अब देखना होगा कि तलाक के बाद कैथरीन को डगलस से क्या-क्या मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed