फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Captain Marvel trailer has been released

Captain Marvel trailer: सुपरपावर से लैस दिखीं 'कैप्टन मार्वल', एक्शन जीत लेंगे दिल

Tue, 04 Dec 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Captain Marvel trailer has been released
CAPTAIN MARVEL - फोटो : file photo
मार्वल स्टूडियो की बहुचर्चित फिल्म 'कैप्टन मार्वल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ब्री लार्सन मुख्य भूमिका में हैं। 'कैप्टन मार्वल' मार्वल स्टूडियो की पहली महिला सुपरहीरो हैं। साथ ही महिला सुपरहीरो पर आधारित मार्वल की यह पहली फिल्म है।  
विज्ञापन


बीते सितंबर को 'कैप्टन मार्वल' का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था। दर्शकों ने ट्रेलर को काफी पसंद किया था। पहले ट्रेलर की तरह दूसरा ट्रेलर भी काफी खतरनाक और हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में ब्री लार्सन का एक्शन किसी का भी दिल जीत लेगा। फिल्म में वह सुपरपावर से लैस बेहद खतरनाक दिख रही हैं। फिल्म का यह ट्रेलर भी रिलीज होते ही सोशल मी़डिया पर वायरल हो गया है। 'कैप्टन मार्वल'  के दूसरे ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 45 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

Captain Marvel trailer has been released
Captain Marvel - फोटो : social media
खबरों की मानें तो 'कैप्टन मार्वल' बीते दिनों रिलीज हुई मार्वल स्टूडियो की ही फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' की ही एक हिस्सा है। गौरतलब है कि इस फिल्म की 'कैप्टन मार्वल' 'एवेंजर्स' के चौथे सीक्वल में भी नजर आएगी। 'कैप्टन मार्वल' के मेकर्स की मानें तो इस फिल्म में 90 दशक के दौर को दिखाया जाएगा। फिल्म में ब्री लार्सन का आक्रामक और गुस्सैल अंदाज देखने को मिलेगा।

फिल्म 'कैप्टन मार्वल' में ब्री लार्सन के अलावा सैमुअल एल जैक्सन और जूड लॉ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़े सभी किरदारों के फिल्म में फर्स्ट लुक को रिलीज किया गया था। जो मार्वल के फैंस को काफी पसंद आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अन्ना बोडेन कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed