फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Candyman Fame Tony Todd passed away on November 6 at his home in Los Angeles at the age of 69

Tony Todd Passed Away: नहीं रहे अभिनेता टोनी टॉड, 69 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Sat, 09 Nov 2024 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Nov 2024 08:53 AM IST
सार

अमेरिकी अभिनेता टोनी टॉड का निधन हो गया है। उन्होंने 69 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता का निधन 6 नवंबर को अपने आवास पर हुआ।

विज्ञापन
Candyman Fame Tony Todd passed away on November 6 at his home in Los Angeles at the age of 69
Tony Todd - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर टोनी टॉड का निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। कैंडीमैन और फाइनल डेस्टिनेशन हॉरर फ्रेंचाइजी में अपने अभिनय से वे लोकप्रिय हुए। अभिनेता की पत्नी फातिमा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार 6 नवंबर को आवास पर टोनी का निधन हो गया।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर रजत ने दी विवियन डीसेना को थप्पड़ मारने की धमकी, दिग्विजय बोले- उसकी अकड़...

विज्ञापन

इस फिल्म से किया डेब्यू
टोनी टॉड ने कैंडीमैन और इसके सीक्वल में एक हत्यारे की भूमिका निभाई। अपने करीब 40 वर्षों के करियर में उन्होंने 240 से अधिक फिल्में कीं। टोनी का जन्म 4 दिसंबर, 1954 को वाशिंगटन डी.सी. में हुआ। उन्होंने 1986 में फिल्म प्लाटून से डेब्यू किया। 
KBC 16: विक्रांत मैसी ने बिग बी को बताया अपने जीवन का रोचक किस्सा, खुद ताली बजाने को मजबूर हो गए अमिताभ बच्चन

विज्ञापन

इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया
हॉरर फ्रेंचाइजी 'फाइनल डेस्टिनेशन' के प्रोड्यूसर्स ने टोनी को श्रद्धांजलि ती है। इस फ्रेंचाइजी की निर्माता 'न्यू लाइन सिनेमा' के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। टोनी टॉड की तस्वीर के साथ लिखा है, 'इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया है। हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया'। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

New Line Cinema (@newlinecinema) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

फैंस ने दी श्रद्धांजलि
टोनी के फैंस शोक में हैं। वे अभिनेता और उनकी अदाकारी को याद करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया, शानदार किया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैंडीमैन' में उनके अभिनय का जवाब नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें'। 
Saroj Khan: सिंधी थीं सरोज खान, 15 की उम्र में बनीं मां, टेरेंस लुईस ने किए कोरियोग्राफर से जुड़े कई खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed