फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saroj Khan was Sindhi became mother at age of 15 Terence Lewis made revelations on Harsh bharti singh podcast

Saroj Khan: सिंधी थीं सरोज खान, 15 की उम्र में बनीं मां, टेरेंस लुईस ने किए कोरियोग्राफर से जुड़े कई खुलासे

Sat, 09 Nov 2024 09:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 09:37 AM IST
सार

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने शानदार डांसर सरोज खान के जीवन को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने सरोज खान के अंदर की औरत को मार दिया था।

विज्ञापन
Saroj Khan was Sindhi became mother at age of 15 Terence Lewis made revelations on Harsh bharti singh podcast
सरोज खान-टेरेंस लुईस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सरोज खान को उनकी शानदार कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। सरोज खान को तीन बार कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्होंने करीब दो हजार से ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी की है। सरोज खान ने 'धक-धक', 'चने के खेत में' और 'डोला रे' जैसे शानदार गानों को भी कोरियोग्राफ किया है। सरोज खान को लेकर टेरेंस लुईस ने एक खुलासा किया है।
विज्ञापन

Saroj Khan was Sindhi became mother at age of 15 Terence Lewis made revelations on Harsh bharti singh podcast
सरोज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ saroj_khan_offical
इस शो में सरोज खान के साथ जज रह चुके हैं टेरेंस
टेरेंस लुईस ने कहा कि 'डांस-डांस' शो में टेरेंस लुईस और सरोज खान ने साथ में जज बने थे। उस शो के दौरान क्रिएटिव डायरेक्टर ने कहा कि आपको शो में चलना पड़ेगा, देखना पड़ेगा, तो सरोज जी ने कहा मैं नहीं जाऊंगी, मैं नहीं उठूंगी। क्रिएटिव डायरेक्टर के सामने सरोज खान ने टेरेंस को कहा कि बैठ।
 

Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला ने डिंपल कपाड़िया से कही अपने दिल की बात, बोलीं- अभिनय से....

विज्ञापन
विज्ञापन

Saroj Khan was Sindhi became mother at age of 15 Terence Lewis made revelations on Harsh bharti singh podcast
सरोज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ saroj_khan_offical
मुस्लिम नहीं, सिंधी थीं सरोज खान
सरोज खान ने इस शो के दौरान अपनी कई सारी बातें साझा की। सरोज खान ने कहा कि उनका नाम सरोज है, वे खान नहीं बल्कि सिंधी हैं। वे 15 साल की उम्र में मां बनी। सरोज खान ने बताया कि कैसे उन्हें दो दिन डिलीवरी के बाद सेट पर आना पड़ा। उस जमाने में महिला का इंडस्ट्री में काम करना मुश्किल था। तो कभी-कभी वो ज्यादा चिढ़ जाती थीं।
 

KBC 16: विक्रांत मैसी ने बिग बी को बताया अपने जीवन का रोचक किस्सा, खुद ताली बजाने को मजबूर हो गए अमिताभ बच्चन

विज्ञापन

Saroj Khan was Sindhi became mother at age of 15 Terence Lewis made revelations on Harsh bharti singh podcast
सरोज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ saroj_khan_offical
इंडस्ट्री महिलाओं के लिए मुश्किल है
टेरेंस ने कहा कि इस इंडस्ट्री में औरत बनकर काम करना थोड़ा मुश्किल है, तो औरतों को मर्द बनकर काम करना पड़ा। टेरेंस ने कहा कि इस इंडस्ट्री ने उनके अंदर की औरत को मार दिया। इसमें औरतों की इज्जत नहीं होती थी, ये उसी का परिणाम है। इंडस्ट्री में मेल कोरियोग्राफर शांत हैं जबकि महिला कोरियोग्राफर को ज्यादा गुस्सा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed