California Wildfires: ऑस्कर तक पहुंची कैलिफोर्निया में लगी आग की आंच, दूसरी बार टाली गई नामांकन की घोषणा
California Wildfires: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण इस साल के ऑस्कर नामांकनों की घोषणा को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलिफोर्निया में फैली भीषण जंगलों की आग के कारण इस साल के ऑस्कर नामांकनों की घोषणा में एक सप्ताह की देरी हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोमवार को कहा कि अब 23 जनवरी को नामांकन घोषित किए जाएंगे। नामांकन की तारीख दूसरी बार टाली गई है। इससे पहले यह तारीख 19 जनवरी थी।
एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक संयुक्त बयान में कहा, "हम सभी जंगलों की आग के प्रभाव से काफी आहत हैं। हमारे समुदाय के कई लोग बड़े नुकसान का सामना कर रहे हैं। एकेडमी हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के लिए एकजुटता का प्रतीक रही है। इस कठिन समय में हम सभी एक साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Los Angeles Fire: लाख कोशिशों के बाद भी क्यों नहीं बुझ रही लॉस एंजेलिस की आग? वैज्ञानिकों ने अब किया खुलासा
आग के चलते लॉस एंजिल्स क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए एकेडमी ने नामांकन वोटिंग की अवधि को भी शुक्रवार तक बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया उसी दिन सुबह पूरी होनी थी। इसके साथ ही एकेडमी ने अपने वार्षिक नामांकितों के लंच का आयोजन भी रद्द कर दिया है।
Los Angeles Wildfires: डिज्नी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आग से हुए नुकसान से उबरने के लिए किया इतने करोड़ का दान
इसके अलावा 18 फरवरी को होने वाले साइंटिफिक और तकनीकी पुरस्कारों की तारीख भी अब बदल दी जाएंगी। हालांकि, 97वें ऑस्कर समारोह की तारीख 2 मार्च को डॉल्बी थिएटर में तय है। एबीसी पर इसका लाइव प्रसारण होगा। यह पहली बार नहीं है जब ऑस्कर नामांकनों में देरी हुई हो। 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण भी नामांकन में देरी की गई थी।
संबंधित वीडियो