{"_id":"4e0a35fa-978d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"britney-spears-healthy-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मुटा गयी हैं ब्रिटनी स्पीयर्स","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिर मुटा गयी हैं ब्रिटनी स्पीयर्स
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Thu, 28 Mar 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ साल से ब्रिटनी स्पीयर्स का बढ़ता-घटना वजन चर्चा का विषय रहा है। इन दिनों अब वह फिर से मोटी हो गयी हैं। अब स्वयं ब्रिटनी ने कहा है कि इसकी वजह उनका जंक फूड प्रेम है।
विज्ञापन
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ब्रिटनी की जंक फूड की लालसा के आगे उनकी दुबली-पतली काया की चाहत हमेशा मात खाती रही है। पिछले दिनों उन्हें थैला भर 'केएफसी चिकन' के साथ लॉलीपॉप और आइसक्रीम घर ले जाते देखा गया।
विज्ञापन
हालांकि उनके जंक फूड से लगाव ने उन्हें पत्रिका 'शेप' के आवरण पृष्ठ पर जगह दिलाई और ब्रिटनी ने यह साबित कर दिया कि खान-पान से संबंधित पत्रिकाओं में जगह पाने के लिए आपको पूरी जिंदगी सलाद की पत्तियां और दाल खाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन